सरदार बन्धुओ का अभिनंदन
नगर पालिका झालरापाटन एवं व्यापार संघ झालरापाटन के तत्वाधान में गत दिनों अपनी जान जोखिम में डालकर नाले में गिरी 2 वर्षीय बच्ची की जान बचाने वाले पुराना पावर हाउस निवासी सरदार बंधु बलविंदर सिंह एवं तारा सिंह का घर पहुंच कर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया|
नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चंदवाड़ ने कहा कि मानवता के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण पेश कर सरदार बंधुओ ने शहर के लिए एक मिसाल कायम की है जो की गर्व करने योग्य है| इनका सम्मान करने से गोरांवित महसूस कर रही हूं|
व्यापार संघ अध्यक्ष यशोवर्धन बाकलीवाल ने कहा कि किसी की जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है यह सबसे बड़ा धर्म है|
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी स्थानीय पार्षद अंशु गुप्ता ने कहा झालरापाटन एक सामाजिक समरसता का शहर है ऐसे उदाहरण प्रस्तुत कर सरदार बंधुओ ने एक श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है|
कार्यक्रम में पार्षद महेश शर्मा, अजय कुशवाहा, व्यापार संघ सचिव जयंत पोरवाल उपाध्यक्ष अनिल राठौर भाजपा नेता मनीष चंदवाड़ सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे| सभी ने सरदार बंधुओ द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की|
Comments
Post a Comment