प्रेस नोट : देवधाम देवनारायण मंदिर देवड़ूंगरी सोयली में 111 अखण्ड ज्योत महायज्ञ का आयोजन
झालावाड़। देवधाम देवनारायण मंदिर देवड़ूंगरी सोयली, तहसील रायपुर, जिला झालावाड़ में समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से विश्व विख्यात तीर्थस्थल श्री देवनारायण जन्मभूमि मंदिर मालासेरी डूंगरी, आसींद, भीलवाड़ा (राजस्थान) के मुख्य पुजारी श्री हेमराज जी पोसवाल के सानिध्य में 111 देवनारायण पुजारियों द्वारा 111 अखण्ड ज्योत महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना करना है।आयोजन में गुरु महाराज श्री कालूलाल जी गुर्जर, ग्राम अकौदिया का भी विशेष सानिध्य एवं मार्गदर्शन रहेगा। राजस्थान गुर्जर महासभा, झालावाड़ के जिला प्रवक्ता पूरी लाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत 19 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर 3 बजे गुरुजी के आगमन, स्वागत एवं जुलूस का आयोजन किया जाएगा। जुलूस रायपुर काले भैरव-नागिन माता मंदिर से देवड़ूंगरी सोयली तक निकाला जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसी क्रम में 19 अगस्त की शाम 6 बजे से 20 अगस्त 2026, गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक श्री देवनारायण मंदिर देवड़ूंगरी सोयली में रात्रि जा...