पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राथमिक विभाग के बच्चों ने निहारा कोटा का 'अजूबा' रिवर फ्रंट
झालावाड़
'पीएम श्री' योजना के तहत स्थानीय केंद्रीय विद्यालय के प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। किताबी दुनिया से बाहर निकलकर इन नन्हे छात्र-छात्राओं ने कोटा के विश्वस्तरीय रिवर फ्रंट, चंबल के तटों और कृषि विश्वविद्यालय की आधुनिक तकनीक को करीब से देखा।
भ्रमण की शुरुआत चंबल रिवर फ्रंट से हुई। यहाँ की विशाल मूर्तियों और स्थापत्य कला को देख बच्चे मंत्रमुग्ध हो गए। शिक्षकों ने उन्हें बताया कि कैसे यह स्थल पर्यटन और इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है।
शैक्षणिक भ्रमण का दूसरा पड़ाव कोटा कृषि विश्वविद्यालय रहा। यहाँ विद्यार्थियों ने नई किस्म के पौधों और बीजों के बारे में सीखा।
प्राचार्य वेद प्रकाश मीना ने बताया कि इस भ्रमण से विद्यार्थी आधुनिक इंजीनियरिंग तथा कृषि की विभिन्न तकनीक को जान सकेंगे | भ्रमण विद्यालय के प्रधानाध्यापक तरुण मालव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ |
विद्यार्थियों में भ्रमण को लेकर काफी उत्साह रहा तथा उनका सम्पूर्ण दिन आनंददायक रहा |





Comments
Post a Comment