Posts

Showing posts from April, 2026

*नए दृष्टिकोण वाले शिविर* *का हुआ शुभ* *समापन

Image
झालावाड़ 30अप्रैल न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ झालावाड़ के राधा रमण प्रांगण में 25 अप्रैल से चल रहे 6 दिवसीय नए दृष्टिकोण वाले शिविर का आज अंतिम सत्र रहा। शिविर के 6 दिनों में कुल 9 सत्र हुए जिनमें 6 सत्र परम पूज्य परम आलय जी ने लिए। परम पूज्य आलय जी ने इन सत्रों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार हम छोटे छोटे प्रयोगों से स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन प्राप्त कर सकते हैं। उनके अनुसार यदि हम स्वयं को जानना चाहते हैं और जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो हमें हमारे भोजन की शुद्धता का ध्यान रखना होगा। परम आलय जी ने कहा कि हमारा शुद्ध भोजन ही हमारी शुद्ध ऊर्जा को जागृत कर पाएगा और तब ही हम हमारे जीवन को सफल बना पाएँगे, मानव जीवन ईश्वर कि अनुपम कृति हैं जिसे पूर्णरूप अनुसाशन से शुद्ध रखना हमारा दायित्व है। शिविर में परम आलय जी ने नाभि झटका प्रयोग, सूर्य व चंद्र नाड़ी का महत्त्व, संबंधों में किस प्रकार हार्मनी हो तथा जीवन में नियमित साधना का महत्व आदि को वैज्ञानिक पहलुओं से जोड़कर समझाया। शिविर में सभी 9 सत्रों में नगरवासियों ने बड़े उत्साह व अनुशासन से भाग लिया। लगभग 4000-5000 लोगों ने प्रतिदिन शिवि...

Avil दवा के दुरुपयोग व अवैध बिक्री पर कार्रवाई, मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त

झालावाड़ जिला औषधि नियंत्रण कार्यालय को प्राप्त सूचना के आधार पर की गई जांच में Balaji Medical Agency, खानपुर (जिला झालावाड़) के विरुद्ध गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके फलस्वरूप फर्म का औषधि लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया कि संबंधित फर्म Avil 10 ml इंजेक्शन को कोटा से क्रय कर रही है। इस संबंध में कोटा के सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा उक्त औषधि की बिक्री से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात उमेश मुखीजा, सहायक औषधि नियंत्रक एवं सुरेन्द्र पारेता, औषधि नियंत्रण अधिकारी द्वारा फर्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि फर्म द्वारा पिछले एक वर्ष में 803 वायल Avil 10 ml इंजेक्शन बिना विधिवत बिक्री बिल के बेची गई, जिसका दुरुपयोग नशे के रूप में किए जाने की संभावना पाई गई। उक्त औषधि Schedule-G श्रेणी में आती है, जिसका उपयोग केवल चिकित्सकीय निगरानी में किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अन्य गंभीर अनियमितताएं भी पाई गईं, जिनमें— • विभिन्न दवाओं के विक्रय रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होना • बिक्री बिल बुक का संधारण नहीं किया जाना • रेफ्रिजरेटर बंद...

झालावाड़ जिले विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण निरस्त किए

झालावाड़ जिले में औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा चार मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। यह कार्रवाई फार्मासिस्ट द्वारा ऑनलाइन माध्यम से कार्य छोड़ने की सूचना देने के बाद संबंधित फर्मों द्वारा नया फार्मासिस्ट नियुक्त नहीं किए जाने के कारण की गई। जिन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, उनमें वैभव मेडिकोस, असनावर पाटीदार मेडिकल एजेंसी, पाटीदार धर्मशाला, झालावाड़ श्री देव मेडिकल स्टोर, रायपुर बी.एल. मेडिकल स्टोर, बीएसएनएल कार्यालय के सामने, झालावाड़ शामिल हैं। जानकारी के अनुसार संबंधित फार्मासिस्टों ने ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से अपने पद से त्यागपत्र दिया था। इसके पश्चात भी संबंधित फर्मों द्वारा नियमानुसार नए फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई, जो कि औषधि नियमों का उल्लंघन है। Assistant Drug Controller, उमेश मुखीजा ने बताया कि दवा विक्रय के लिए अधिकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना को गंभीर मानते हुए संबंधित फर्मों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

झालावाड़ में ‘नए दृष्टिकोण वाला शिविर’ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ा जनसैलाब*

Image
झालावाड 25अप्रैल। न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ शहर में आयोजित “नए दृष्टिकोण वाला शिविर” के प्रथम दिवस पर उत्साह और ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाया। शिविर के पहले दिन लगभग 3000 से अधिक लोगों ने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ योग, ध्यान, प्रेरणादायक सत्रों तथा सामूहिक गतिविधियों में भाग लिया। आयोजन स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन का विशेष माहौल बना रहा। शिविर की एक विशेष आकर्षण ‘अदृश्य नाश्ता’ रहा, जिसे प्रतिभागियों ने अनूठे अनुभव के रूप में सराहा। इस पहल ने सभी के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ा और आत्मिक संतुलन एवं जागरूकता का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों में सकारात्मक सोच, आत्म-विकास और जीवन के प्रति नए दृष्टिकोण का विकास करना है। प्रथम दिन की सफलता को देखते हुए आगामी दिनों में और अधिक सहभागिता की उम्मीद जताई जा रही है। शिविर का यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य और मानसिक शांति की दिशा में एक सराहनीय पहल है, बल्कि समाज में जागरूकता और...

विश्व विरासत दिवस पर “झालावाड़ की अतुल्य विरासत” कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Image
झालावाड़, 19 अप्रैल। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं इंटैक झालावाड़ चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में “झालावाड़ की अतुल्य विरासत” विषयक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक धरोहर, स्थापत्य कला एवं प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण, संवर्धन तथा प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ रहे। मुख्य उद्बोधन राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की माननीय सदस्य डॉ. सज्जन पोसवाल ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण ने की। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि झालावाड़ केवल एक जिला नहीं बल्कि इतिहास, संस्कृति, कला और प्रकृति का अद्भुत संगम है अपने प्राकृतिक सौन्दर्य से यह लोगों को अपनी ओर आर्कषित करता है। यहां कि विरासत व धरोहरों का संरक्षण करना हम सभ...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय झालावाड़ के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा में दिया शत प्रतिशत परिणाम

Image
झालावाड़। 16 अप्रैल। न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दसवीं कक्षा में शानदार परीक्षा परिणाम हासिल किया है। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा | दीक्षा मीणा ने 95.2%,अनुष्का चौधरी ने 94.4%,सोमेश मीणा ने 93.6%, हिमांशी श्रृंगी ने 93.4%, आदित्य पुरी ने 93.2% प्रतिशत अंक प्राप्त किए | उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।विद्यार्थियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन ने खुशी जाहिर की है। प्राचार्य वेद प्रकाश मीना ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में प्रदान की जा रही आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ने विद्यार्थियों को इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जांगड़ा पोरवाल समाज के नए अध्यक्ष बने आयुष सेठिया

Image
झालरापाटन। जांगड़ा पोरवाल समाज के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में समाज के युवा आयुष सेठिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4 मतो से विजयी हुए। चुनाव प्रक्रिया सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए मतदाताओं ने भाग लिया। पूरे चुनाव के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई थीं। चुनाव अधिकारियों की निगरानी में मतदान सुचारू रूप से संपन्न हुआ। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विजयी उम्मीदवार आयुष सेठिया को समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, विकास और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज में शिक्षा...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, झालावाड़ में 'साइबर अपराध' पर व्याख्यान का आयोजन

Image
झालावाड़ 10 अप्रैल न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया के खतरों से आगाह करने और कानूनी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'साइबर अपराध और न्याय व्यवस्था' विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एसीजेएम रवींद्र कुमार यादव और सहायक वक्ता के रूप में ट्रेनी ऑफिसर पूर्ववर्धन सिंह उपस्थित रहे। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार यादव ने विद्यार्थियों को इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराध जैसे—फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर पहचान की चोरी और साइबर बुलिंग आदि के बारे में बताया | उन्होंने 'बेसिक क्राइम' और 'साइबर क्राइम' के बीच के अंतर को बहुत ही सरल भाषा में समझाया। ट्रेनी ऑफिसर ने छात्रों को व्यावहारिक सुझाव दिए कि कैसे अपने पासवर्ड सुरक्षित रखें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन संदेह होने पर तुरंत बड़ों या पुलिस को सूचित करें। व्याख्यान के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जि...

राउमावि झालरापाटन के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Image
झालावाड़ 7अप्रैल न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ झालरापाटन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सत्र 2025 26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम लाकर विद्यालय तथा झालरापाटन नगर का नाम रोशन किया है। आज सत्र 2026 27 के प्रवेश उत्सव अंतर्गत सघन अभियान में ऐसी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता पारेता गदगद हो गई। नवीन विद्यार्थियों के प्रवेश के प्रोत्साहन हेतु गत सत्र के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम वाले मेधावी विद्यार्थियों का माला पहनकर जुलूस निकाला गया जिसमें राज की उच्च माध्यमिक विद्यालय के 12वीं में साइंस बायोलॉजी में 95% अंक प्राप्त करने वाले राहुल सुमन, 94.2% अंक प्राप्त अंकित राठौर, 91.4% अंक प्राप्त महेश मेघवाल, 90.6% अंक प्राप्त कुशल वैष्णव व हरीश राठौर तथा पवन कुमार लोधा, साइंस मैथ्स में 95.20% प्राप्त अनमोल माली, 92.20% प्राप्त हर्षित सेन तथा 91.4% प्राप्त ध्रुव सेन साथ ही कृषि विज्ञान संकाय में 88.8% अंक प्राप्त खुशबू कुमारी, व 84% अंक प्राप्त देवयंती सुमन तथा 81% प्राप्त प्रीतम लोधा सम्मानित किए गए। वही कला वर्ग में 88.8...
Image
झालावाड़ 6अप्रैल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट झालरापाटन में आज शोध पुस्तिका एवं वार्षिक पत्रिका विमोचन कार्यक्रम सत्र 25-26 का आयोजन किया गया। डाइट परिसर के प्रशिक्षण हाल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम सिंह मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक श्री भीम सिंह जाट, श्री प्रकाश चंद सोनी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झालरापाटन एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री पवन कुमार पाटीदार थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर श्री राजेश सोनी व्याख्याता की सरस्वती वंदना से हुई। डाइट प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी गंधा सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किए जा रहे शोध एवं उन शोधों का शिक्षा जगत में किये जा रहे उपयोग के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्य-स्तरीय शोध प्रस्तुत करने वाले चार शोधार्थियों, जिला स्तरीय शोध करने वाले 8 शोधार्थियों सहित कुल 40 शोधार्थियों को प्...

एक मई को गुर्जर समाज का प्रथम आदर्श निशुल्क कन्या सामुहिक विवाह सम्मेलन

Image
झालावाड़ जिले के कनवाड़ा-कनवाड़ी क्षैत्र में प्रसिद्ध राम कुण्ड बालाजी मंदिर के पास केदारनाथ धाम परिसर में आगामी एक मई को श्री राम कुण्ड बालाजी व श्री देवनारायण भगवान के संरक्षण में गुर्जर समाज का प्रथम आदर्श निशुल्क कन्या सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर है। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक उत्थान के तहत कम खर्चे में भव्य आयोजन के साथ साथ वर वधू को दाम्पत्य सूत्र में बांध कर बचत राशि को शिक्षा के क्षैत्र में खर्च कर समाज को आगे लाना है। सम्मेलन मिडिया प्रभारी व जिला प्रवक्ता गुर्जर महासभा पूरी लाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को भव्य और विशाल बनाने के क्रम में जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा पोस्टर का विमोचन किया जाकर पंपलेट भी वितरित किए जा रहे है। सम्मेलन में अधिक से अधिक वर-वधू के पंजीयन पर जोर दिया जाकर समाज के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो अंतिम तिथि 20 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी इसके बाद पंजीयन नहीं हो सकेगा। समाजसेवी गुर्जर महासभा प्रदेश संगठन...