पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, झालावाड़ में 'साइबर अपराध' पर व्याख्यान का आयोजन
झालावाड़ 10 अप्रैल न्यूज़ टाइम्स झालावाड़
स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया के खतरों से आगाह करने और कानूनी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'साइबर अपराध और न्याय व्यवस्था' विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एसीजेएम रवींद्र कुमार यादव और सहायक वक्ता के रूप में ट्रेनी ऑफिसर पूर्ववर्धन सिंह उपस्थित रहे।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार यादव ने विद्यार्थियों को इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराध जैसे—फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर पहचान की चोरी और साइबर बुलिंग आदि के बारे में बताया | उन्होंने 'बेसिक क्राइम' और 'साइबर क्राइम' के बीच के अंतर को बहुत ही सरल भाषा में समझाया।
ट्रेनी ऑफिसर ने छात्रों को व्यावहारिक सुझाव दिए कि कैसे अपने पासवर्ड सुरक्षित रखें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन संदेह होने पर तुरंत बड़ों या पुलिस को सूचित करें।
व्याख्यान के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश मीणा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के सत्र वर्ष भर आयोजित किए जाते है ताकि विद्यार्थी सतत जागरूक रहें | सत्र के दौरान विद्यालय से भगत कुमार ,ओम सिंह ,सुशील भावरिया,बृजेश कुमारी ,सोहन लाल उपस्थित रहे |



Comments
Post a Comment