Posts

Showing posts from August, 2026

प्रेस नोट : देवधाम देवनारायण मंदिर देवड़ूंगरी सोयली में 111 अखण्ड ज्योत महायज्ञ का आयोजन

Image
झालावाड़। देवधाम देवनारायण मंदिर देवड़ूंगरी सोयली, तहसील रायपुर, जिला झालावाड़ में समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से विश्व विख्यात तीर्थस्थल श्री देवनारायण जन्मभूमि मंदिर मालासेरी डूंगरी, आसींद, भीलवाड़ा (राजस्थान) के मुख्य पुजारी श्री हेमराज जी पोसवाल के सानिध्य में 111 देवनारायण पुजारियों द्वारा 111 अखण्ड ज्योत महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना करना है।आयोजन में गुरु महाराज श्री कालूलाल जी गुर्जर, ग्राम अकौदिया का भी विशेष सानिध्य एवं मार्गदर्शन रहेगा। राजस्थान गुर्जर महासभा, झालावाड़ के जिला प्रवक्ता पूरी लाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत 19 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर 3 बजे गुरुजी के आगमन, स्वागत एवं जुलूस का आयोजन किया जाएगा। जुलूस रायपुर काले भैरव-नागिन माता मंदिर से देवड़ूंगरी सोयली तक निकाला जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसी क्रम में 19 अगस्त की शाम 6 बजे से 20 अगस्त 2026, गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक श्री देवनारायण मंदिर देवड़ूंगरी सोयली में रात्रि जा...

ग्रीन फ्रेंड्स सोसाइटी द्वारा वन विभाग परिसर नई जेल के पीछे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Image
झालावाड़। 9 अगस्त न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ग्रीन फ्रेंड्स सोसाइटी द्वारा वन विभाग परिसर नई जेल के पीछे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ ने की उन्होंने नीम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार रहे उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा लगाया इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति के बीच रहने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है ,बच्चों को मोबाइल से दूर रहने, घर पर पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया की पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है।ग्रीन फ्रेंड्स सोसाइटी के सरंक्षक डॉ अतुल विजय ने सोसाइटी द्वारा विगत 15 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बार...

पूर्व आरसीए अध्यक्ष पूरी साहब को झालावाड़ में श्रद्धांजलि

Image
झालावाड़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने आज राजस्थान केमिस्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आर बी पूरी जी को सादर श्रद्धांजलि दी और परम पिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की ,इस अवसर पर झालावाड़ के गढ़ पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए केमिस्ट से उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा । जिला केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष यशवंत सिंहल ने बताया कि पूरी साहब पिछले 40 वर्षों से केमिस्ट हित के लिए संघर्ष रत रहे और राज्य के केमिस्ट वर्ग की समस्या के लिए तत्पर रहे । सचिव अरुण शौरी ने बताया कि पूरी साहब 37वर्षों तक राजस्थान राज्य केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे ,और वो भी निर्वाचित लोकतांत्रिक प्रणाली द्वारा चुने जाकर ,उन्होंने हमेशा केमिस्ट की समस्याओं को हल करने में अपना पूरा जोर लगाया । वरिष्ठ केमिस्ट चंद्रप्रकाश सोनी ने पूरी साहब को याद करते हुए और उनकी 2019में झालावाड़ प्रवास पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरी साहब का व्यक्तित्व सराहनीय और नेतृत्व प्रधान रहा और वो सबके प्रेरणा स्रोत रहेगी ,केमिस्ट विनय जैन ने पूरी साहब के अनूठे नेतृ...