प्रेस नोट : देवधाम देवनारायण मंदिर देवड़ूंगरी सोयली में 111 अखण्ड ज्योत महायज्ञ का आयोजन

झालावाड़। देवधाम देवनारायण मंदिर देवड़ूंगरी सोयली, तहसील रायपुर, जिला झालावाड़ में समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से विश्व विख्यात तीर्थस्थल श्री देवनारायण जन्मभूमि मंदिर मालासेरी डूंगरी, आसींद, भीलवाड़ा (राजस्थान) के मुख्य पुजारी श्री हेमराज जी पोसवाल के सानिध्य में 111 देवनारायण पुजारियों द्वारा 111 अखण्ड ज्योत महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना करना है।आयोजन में गुरु महाराज श्री कालूलाल जी गुर्जर, ग्राम अकौदिया का भी विशेष सानिध्य एवं मार्गदर्शन रहेगा। राजस्थान गुर्जर महासभा, झालावाड़ के जिला प्रवक्ता पूरी लाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत 19 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर 3 बजे गुरुजी के आगमन, स्वागत एवं जुलूस का आयोजन किया जाएगा। जुलूस रायपुर काले भैरव-नागिन माता मंदिर से देवड़ूंगरी सोयली तक निकाला जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसी क्रम में 19 अगस्त की शाम 6 बजे से 20 अगस्त 2026, गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक श्री देवनारायण मंदिर देवड़ूंगरी सोयली में रात्रि जागरण एवं देवनारायण फड़ वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सत्यनारायण मेघवंशी द्वारा पुजारी धोजीपाल, देवधाम आंगूचा (भीलवाड़ा) का विशेष कार्यक्रम भी होगा। 20 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे से श्रद्धालुओं के लिए ज्योत दर्शन तथा प्रातः 11 बजे से आम भक्तगण के लिए भोग प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

झालावाड़ जिले विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण निरस्त किए

Avil दवा के दुरुपयोग व अवैध बिक्री पर कार्रवाई, मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त