उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, झालावाड़ में सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह का शुभारम्भ
24 नवम्बर झालरापाटन कृषि विश्वविद्यालय, कोटा का संघटक महाविद्यालय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, झालावाड़ में सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह का शुभारम हुआ इस आयोजन के अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी अधिष्ठाता डाॅ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी अभिरूचि के अनुसार विभिन्न पाठ्येत्तर एवं खेलकूद गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में सृजनात्मक, कलात्मक, अनुशासनात्मक, मानसिक एवं शारीरिक गुणों का विकास होता है। सांस्कृतिक सप्ताह के आयोजक डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता, सहायक छात्र कल्याण निदेशक ने बताया कि दिनांक 24 से 26 नवम्बर तक चलने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, साहित्यिक, नाटक एवं ललित कला के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकारी, रंगोली, कार्टृुनिंग, पोस्टर मेकिंग, कोलाज, वाद-विवाद, मोनो एक्टिंग, मूक अभिनय, एकल एवं सामूहिक गान, सामूहिक नृत्य एवं क्विज़ का आयोजन किया जायेगा। खेल प्रभारी डाॅ. राहुल चोपड़ा ने बताया कि 27 से 29 नवम्बर के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे वाॅलीवाल, कबड्ड...