गुरु पर्व श्रद्धा से मनाया

*सतिगुरु नानकु प्रगटिआ मिटी धुंधु जगि चानणु होआ*, रोशनी से जगमगाया झालरापाटन गुरुद्वारा झालरापाटन। सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वा प्रकाश पूरब बड़ी श्रद्धा व हर्षौल्लास के साथ ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार झालरापाटन में झालावाड़ व झालरापाटन की समूह संगत जिसमें सिक्ख, सिंधी व पंजाबी समाज द्वारा मिल कर मनाया गया। गुरुद्वारे के प्रधान आज्ञा सिंह व ज्ञानी सागर सिंह द्वारा कीर्तन किया गया जिसके उपरांत लंगर की सेवा देर शाम तक हुई जिसमें महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कीर्तन व लंगर का आनंद जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़,के साथ नगर पालिका अध्यक मनीष जी चंदवाड़, तहसीलदार नरेंद्र कुमार मीणा ने भी लिया । सिख समाज के सरबजीत सिंह सनी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सरदार आज्ञा सिंह जी प्रधान एवं गुरबचन सिंह सचिव,सरबजीत सिंह, रवजोत सिंह, किरणजोत, बलविंदर, सुरेंद्र, वीरेंद्र, मानसिंह, गुरदीप, हरप्रीत, बीक्रमदीप, अगमजोत, गुरकीरत ने योगदान दिया तथा कमेटी द्वारा समूह संगत का आभार व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

वीवो डीलर मीट सम्पन्न उत्कृष्ट उपलब्धि देने वाले डीलर्स हुए सम्मानित

स्काई शॉप झालावाड़ द्वारा वीवो मीट में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले डीलर्स को सम्मानित किया गया और वीवो का नया फोन v 60 लॉन्च किया