Posts

Showing posts from January, 2026

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय झालावाड़ में पराक्रम दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

Image
स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में 'पराक्रम दिवस' के अवसर पर एक भव्य जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी (Quiz) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ऑपरेशन सिंदूर के मोड्यूल पर आधारित थी |प्रतियोगिता में झालावाड़ के विभिन्न निजी एवं सरकारी विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया |विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी का जीवन अनुशासन और अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' जैसे महान नारों के पीछे छिपे बलिदान की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने न केवल बच्चों के ज्ञान को बढ़ाया, बल्कि उनमें देशभक्ति और नेतृत्व की भावना का भी संचार किया।कार्यक्रम का आयोजन ओम सिंह तथा अनुप्रिया शर्मा के निर्देशन में किया गया |

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय झालावाड़ का वार्षिक सामूहिक निरीक्षण संपन्न

Image
झालावाड 19 जनवरी शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए स्थानीय केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण माधो सिंह सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर एवं उनकी विशेष निरीक्षण टीम द्वारा किया गया | निरीक्षण दल में प्रदीप कुमार टेलर प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर ,नवरतन मित्तल प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय देवली तथा धर्म राज मीणा प्रधानाध्यापक केन्द्रीय विद्यालय देवली थे | विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश मीणा ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। गहन निरीक्षण और समीक्षा निरीक्षण के दौरान श्री माधोसिंह जी और उनकी टीम ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर पाठ्यक्रम की प्रगति और आधुनिक शिक्षण विधियों के उपयोग की जानकारी ली। टीम ने विद्यालय के पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और खेल सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया तथा शैक्षिक उन्नयन के सुझाव दिए | किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों ...

झालरापाटन केमिस्ट एसोसिएसन की कार्यशाला सम्पन्न

Image
झालरापाटन सिटी केमिस्ट एसोसिएशन की एक कार्यशाला आज खेड़ापति बालाजी मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई जिसमे नगर के 40 से ज्यादा केमिस्ट ने भाग लिया । कार्यशाला के मुंख्य अतिथि सहायक औषधि नियंत्रक उमेश मुखीजा जी ने सभी केमिस्ट से उचित बिल से खरीद और बिक्री करने के निर्देश दिए और कहा कि रिटेल केमिस्ट्स को अब एंटी बाईओटिक दवाओं को बिना डॉ के चिकित्सक के प्रेस्क्रिप्शन के नही देना है आगामी दिनों में इसकी सेल परचेज भी मांगी जा सकती है । उन्होंने हाल है में सरकार द्वारा किये गए ड्रग एक्ट में परिवर्तन की जानकारी भी दी और बताया कि नए नियमो के अनुसार अब कमर्शियल दुकान में ही ड्रग लाइसेंस दिए जाएंगे और दुकान का किरायानामा अब रजिस्ट्रार द्वारा रजिस्टर्ड ही वैद्य होगा । कार्यशाला को औषधि नियंत्रण अधिकारी सुरेंद्र पारेता ने संबोधित करते हुए केमिस्ट को बिल बनाकर ही औषधि विक्रय करने को कहा और हमेशा उचित और सही बेच नमंबर से ही खरीद और बिक्री करने के निर्देश दिए । कार्यशाला को जिला केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष यशवंत सिंहल ,झालावाड़ सिटी केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव जैन ,झालरापाटन केमिस्ट्स के अध्यक्ष गोविंद ...