Posts

Showing posts from July, 2026

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय झालावाड़ के विद्यार्थियों ने संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते कई पदक

Image
झालावाड़ 3 जुलाई न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्थानीय केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता की विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने संभागीय स्तर पर कुल 2 स्वर्ण (Gold), 2 रजत (Silver) और 1 1 कांस्य (Bronze) पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में वेदांश पुरोहित ने बैडमिंटन में स्वर्ण और शादमा ने ताईक्वाडो में स्वर्ण पदक जीता | इसके साथ ही रक्षित वर्मा तथा नीलम सिंह ने शानदार खेल भावना और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए रजत पदक हासिल किए। विद्यार्थियों की इस शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों में भारी हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश मीना ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और खेल के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।" विद्...