पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय झालावाड़ के विद्यार्थियों ने संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते कई पदक

झालावाड़ 3 जुलाई न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्थानीय केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता की विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने संभागीय स्तर पर कुल 2 स्वर्ण (Gold), 2 रजत (Silver) और 1 1 कांस्य (Bronze) पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में वेदांश पुरोहित ने बैडमिंटन में स्वर्ण और शादमा ने ताईक्वाडो में स्वर्ण पदक जीता | इसके साथ ही रक्षित वर्मा तथा नीलम सिंह ने शानदार खेल भावना और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए रजत पदक हासिल किए। विद्यार्थियों की इस शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों में भारी हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश मीना ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और खेल के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।" विद्यालय के मीडिया प्रभारी ओम सिंह ने बताया कि संभागीय स्तर पर परचम लहराने के बाद विद्यालय लौटे विजेता खिलाड़ियों का स्कूल परिसर में भव्य स्वागत किया गया और अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जयपुर संभाग का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे |

Comments

Popular posts from this blog

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

झालावाड़ जिले विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण निरस्त किए

Avil दवा के दुरुपयोग व अवैध बिक्री पर कार्रवाई, मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त