वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

झालावाड़ 6मार्च। न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ झालावाड़ में वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद प्रथम सप्ताह में ही अपार सफलता को सेलिब्रेट किया गया
। मिष्टटेंन क्लब एवं रिसोर्ट में आयोजित समारोह में आज मिस इंडिया ग्लैम की जयपुर विनर अक्षरा सिंह एवं अन्य क्राउन विनर ने वीवो V70 की सफलता के पीछे उसके अहम यूनिक फीचर को सब के सामने प्रस्तुत किया। वीवो लवर कस्टमर, वीवो के VIP एवं VRS पार्टनर से आमन्त्रित सभी महिलाओं ने मिस इंडिया ग्लैम विनर के साथ मिलकर V70 सक्सेस वाक प्रस्तुत की। सभी महिला शक्ति ने केक काटकर सफलता का जश्न मनाया। वीवो V70 के लाइव सेट द्वारा मॉडल्स ने मेहमानों के सामने उसकी खूबियों को अपने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पहली बार ग्राहकों के मध्य सर्वश्रेष्ठ सेल के प्रदर्शन पर चहेती मोबाइल, वासु मोबाइल, एएम मोबाइल, गुप्ता ट्रेडर्स, रुद्र मोबाइल, राधा मोबाइल, को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मॉडल के सर्वोत्तम प्रमोशन पर मिस इंडिया ग्लैम जयपुर विनर एवं प्रथम रनर को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला के सम्मानीय मीडिया प्रतिनिधि अरुण जी शोरी, आरिफ जी मंसूरी, राजेश जी परिहार, जयंत जी पोरवाल, निखिल जी सोनी एवं मनोज जी त्रिपाठी उपस्थित रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम में गुलाल टीका लगाकर माला एवं गुलाब फूल से मेहमानों का स्वागत किया गया। वीवो AGM शशि भूषण, ASM सत्यपाल प्रतिहार, एआरएम नरेश यादव एवं SIM मानसिंह ने जिला डिस्ट्रीब्यूटर राजेश राठौर के साथ दीप प्रज्जवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। पूर्व मिस राजस्थान दिव्या जैन ने कार्यक्रम का संचालन अपने खूबसूरत अंदाज़ में कर कार्यक्रम में सभी को बांधे रखा। खूबसूरत 5 मॉडल्स ने बेहद आकर्षक अंदाज में करियोग्राफ़ी प्रस्तुत की। उन्होंने अपना डांस टेलेंट प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत मे वीवो लवर्स क्लब का होली मिलन सम्पन्न हुआ। गुलाब के फूलों के साथ बाहर से आई मॉडल्स के साथ धमाकेदार जोश में डिस्ट्रीब्यूटर परिवार से माधुरी, जनिशा एवं क्लब की सभी महिलाओं ने बहुत देर तक होली खेली। अंत में मिश्टिन रिसोर्ट में सहभोज के बाद जिला डिस्ट्रीब्यूटर राजेश राठौर ने आगंतुकों को धन्यवाद अर्पित किया।

Comments

Popular posts from this blog

वसुन्धरा राजे ने उत्तर भारत के तीसरे बड़े रनवे वाले झालावाड़ एयरपोर्ट सें भरी पहली उड़ान

वीवो डीलर मीट सम्पन्न उत्कृष्ट उपलब्धि देने वाले डीलर्स हुए सम्मानित