स्काई शॉप झालावाड़ द्वारा वीवो मीट में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले डीलर्स को सम्मानित किया गया और वीवो का नया फोन v 60 लॉन्च किया
झालावाड़ 11 अक्टूबर झालावाड़ डिस्ट्रिब्यूटर स्काई शॉप द्वारा मिष्टटेंन रिसोर्ट में डीलर मीट सम्पन्न हुई। इसमे वर्ष 2024 में विभिन्न श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलर्स को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभवीवो से आये एजीएम श्री शशि भूषण चौबे, एएसएम श्री सत्यपाल प्रतिहार, आर्म नरेश यादव एवं डिस्ट्रिब्यूटर राजेश राठौर ने दीप प्रज्जवलन करके किया। बाहर से आये कलाकारो द्वारा गणेश वंदना ने कार्यक्रम का आगाज किया। झालावाड़ के रिसोर्ट में डिस्ट्रिब्यूटर राजेश राठौर, आरएसओ नीलेश जैन, रसे दिलकश खान एवं बीएम देवेश ने मिलकर आमंत्रित समस्त मीडिया प्रभारी, झालावाड़ के समस्त सोशल मीडिया इंफ्लून्सेर एवं डीलर्स को पारंपरिक रूप से तिलक, माला पहनाकर स्वागत किया गया। बाहर से आई मिस राजस्थान कंटेस्टेंट एवं क्राउन विजेता मॉडल्स द्वारा वीवो व60ए का लाइव प्रदर्शन के साथ वाक करते हुए धमाकेदार लॉन्चिंग की गई। मॉडल्स द्वारा केक कटिंग के साथ सभी का मुँह मीठा करवाकर मीडिया एवं डीलर्स के मध्य व60ए प्रदर्शित किया गया। कंपनी के रिटेल सेल्स ऑफीसर द्वारा व60ए के समस्त फीचर को वीडियो के मा...