Posts

Showing posts from March, 2026

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की कार्यशाला सम्पन्न

Image
झालावाड़ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य भवन, झालावाड़ के सभागार में ट्रेनिंग कम एबीडीएम कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में निजी क्षेत्र में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA-Yojana) एवं राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) से संबद्ध निजी अस्पतालों, प्रयोगशालाओं, मेडिकल स्टोर तथा डायग्नोस्टिक सेंटरों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रत्येक संस्थान से एक प्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली के उपयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत डिजिटल हेल्थ आईडी (ABHA ID), हेल्थ रिकॉर्ड के डिजिटल प्रबंधन, अस्पतालों की डिजिटल कनेक्टिविटी तथा योजनाओं से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षण प्रदान कर, मरीजों को बेहतर एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाने के साथ साथ ...

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

Image
झालावाड़ 6मार्च। न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ झालावाड़ में वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद प्रथम सप्ताह में ही अपार सफलता को सेलिब्रेट किया गया । मिष्टटेंन क्लब एवं रिसोर्ट में आयोजित समारोह में आज मिस इंडिया ग्लैम की जयपुर विनर अक्षरा सिंह एवं अन्य क्राउन विनर ने वीवो V70 की सफलता के पीछे उसके अहम यूनिक फीचर को सब के सामने प्रस्तुत किया। वीवो लवर कस्टमर, वीवो के VIP एवं VRS पार्टनर से आमन्त्रित सभी महिलाओं ने मिस इंडिया ग्लैम विनर के साथ मिलकर V70 सक्सेस वाक प्रस्तुत की। सभी महिला शक्ति ने केक काटकर सफलता का जश्न मनाया। वीवो V70 के लाइव सेट द्वारा मॉडल्स ने मेहमानों के सामने उसकी खूबियों को अपने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पहली बार ग्राहकों के मध्य सर्वश्रेष्ठ सेल के प्रदर्शन पर चहेती मोबाइल, वासु मोबाइल, एएम मोबाइल, गुप्ता ट्रेडर्स, रुद्र मोबाइल, राधा मोबाइल, को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मॉडल के सर्वोत्तम प्रमोशन पर मिस इंडिया ग्लैम जयपुर विनर एवं प्रथम रनर को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम ...

तनुज को चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मान

Image
चिकित्सा के क्षेत्र में झालरापाटन का युवक तनुज कुमार जैन जो की अजमेर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मे नर्सिंग अधिकारी के पद पर एनआईसीयू मे कार्यरत हैं के द्वारा नवजात शिशु की मृत्यु दर में कमी नवजात शिशु की देखभाल और कार्य के प्रति जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए अजमेर को राजस्थान में प्रथम स्थान पर लाने मे महत्वपूर्ण योगदान निभाया को चिकित्सा क्षेत्र के कुलपति और निदेशक डॉ. ए. एस .श्री निवासन द्वारा जयपुर ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया ! और उनके उज्जवल भविष्य के प्रेरक को सराहा गया !!