आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की कार्यशाला सम्पन्न
झालावाड़
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य भवन, झालावाड़ के सभागार में ट्रेनिंग कम एबीडीएम कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में निजी क्षेत्र में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA-Yojana) एवं राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) से संबद्ध निजी अस्पतालों, प्रयोगशालाओं, मेडिकल स्टोर तथा डायग्नोस्टिक सेंटरों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रत्येक संस्थान से एक प्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली के उपयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत डिजिटल हेल्थ आईडी (ABHA ID), हेल्थ रिकॉर्ड के डिजिटल प्रबंधन, अस्पतालों की डिजिटल कनेक्टिविटी तथा योजनाओं से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षण प्रदान कर, मरीजों को बेहतर एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाने के साथ साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाली संस्थाओं को भारत सरकार के डिजिटल हैल्थ इंसेंटिव स्कीम से जोड़ा जा सके। उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को अपने संस्थानों में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से निजी स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
प्रतिभागियों को ABDM पोर्टल, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड प्रबंधन, तथा योजनाओं के तकनीकी एकीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

Comments
Post a Comment