झालावाड़ जिले विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण निरस्त किए
झालावाड़ जिले में औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा चार मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। यह कार्रवाई फार्मासिस्ट द्वारा ऑनलाइन माध्यम से कार्य छोड़ने की सूचना देने के बाद संबंधित फर्मों द्वारा नया फार्मासिस्ट नियुक्त नहीं किए जाने के कारण की गई।
जिन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, उनमें
वैभव मेडिकोस, असनावर
पाटीदार मेडिकल एजेंसी, पाटीदार धर्मशाला, झालावाड़
श्री देव मेडिकल स्टोर, रायपुर
बी.एल. मेडिकल स्टोर, बीएसएनएल कार्यालय के सामने, झालावाड़
शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार संबंधित फार्मासिस्टों ने ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से अपने पद से त्यागपत्र दिया था। इसके पश्चात भी संबंधित फर्मों द्वारा नियमानुसार नए फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई, जो कि औषधि नियमों का उल्लंघन है।
Assistant Drug Controller, उमेश मुखीजा ने बताया कि दवा विक्रय के लिए अधिकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना को गंभीर मानते हुए संबंधित फर्मों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
Comments
Post a Comment