संत रविदास प्रतिभा सम्मान समारोह 15 जुलाई को
झालावाड़ 12जुलाई। न्यूज़ टाइम्स झालावाड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झालावाड़ द्वारा आयोजित होने वाले संत रविदास प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन बुधवार दिनांक 15 जुलाई को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ के ऑडिटोरियम में प्राप्त 11:00 बजे आयोजितकिया जाएगा इस सम्मान समारोह में जीवन आधार एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सभी 400 विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा सचिन निर्मला सेन ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक दीपेंद्र सिंह जी राठौड़ द्वारा उनसे इस समारोह में सहयोग करने के लिए कहा गया था जीवन आधार एजुकेशन सोसाइटी हमेशा से खेल ,शिक्षा ,महिला उत्थान तथा समाज सेवा के लिए अग्रणी रहा है इसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए इस कार्यक्रम में प्रयोग करने की प्रस्ताव को स्वीकार किया
Comments
Post a Comment