छीपा समाज सम्मान समारोह आयोजित
*झालरापाटन*
5 जुलाई 2026 रविवार को श्री नामदेव छीपा समाज जिला विकास संस्था झालावाड़ के तत्वाधान में झालरापाटन अग्रसेन वाटिका में सम्मान समारोह एवं त्रैमासिक बैठक का आयोजन हुआ।
*मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष नवल सरसवाल* ने कहा कि नामदेव छीपा समाज विकास संस्था केवल संस्था नहीं अपितु समाज सेवा का संकल्प है, समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार पहुंचे यही हमारा मूल मंत्र है। हमें समाज का राजनीतिक स्तर भी बढ़ाना है। सरसवाल ने कहा कि व्यक्ति से परिवार ,परिवार से समाज और समाज से प्रबल राष्ट्र की कल्पना साकार होती है। समाज को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना चाहिए, सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि जब सामाज एकजुट होकर चलता है तो उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है।
*विशिष्ट अतिथि संभागीय उपाध्यक्ष महेश झड़िया,महामंत्री सत्यनारायण बर्ग ,कोषाध्यक्ष भारत नामा* ने कहा कि एकजुट समाज की मांग को सरकार प्रशासन को गंभीरता से सुनता पड़ता है, हमारी भाषा, परंपरा, त्यौहार एकता से अगली पीढ़ी तक पहुंचते हैं, उन्हें कहा कि जिस प्रकार लकड़ी के गट्ठर को तोड़ना मुश्किल होता है उसी प्रकार एकजुट समाज को कोई नहीं हरा सकता, नामदेव छीपा जिला विकास संस्था जैसी संस्थाएं बड़े-बड़े सामाजिक काम करती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विकास संस्था के जिला अध्यक्ष योगेश झड़िया ने कहा कि झालावाड़ में समाज द्वारा विभिन्न समाजोपयोगी कार्य करके संस्था का नाम रोशन किया जा रहा है, झड़िया ने कहा कि संस्था द्वारा वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान, शीतल जल सेवा, निराश्रित बालिकाओं को वस्त्र वितरण, रक्तदाताओं का सम्मान जैसे सामाजिक कार्य करके अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
*त्रैमासिक बैठक संपन्न*
झाड़िया ने कहा कि जिला स्तर की त्रैमासिक बैठक में बकानी, अकलेरा, भानपुरा, खानपुर से आए समाज बंधुओ द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिस पर शीघ्र ही अमल किया जाएगा।पूर्व महामंत्री महेश झड़िया के संभागीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के कारण श्री हरीश खटोत (भानपुरा) को नया महामंत्री नियुक्त किया गया।
*सम्मान किया*
जिला महामंत्री हरीश खटोत ने बताया कि कार्यक्रम में जिला विकास संस्था संस्था द्वारा नवनिर्वाचित संभागीय अध्यक्ष नवल सरसवाल ,उपाध्यक्ष महेश झड़िया, महामंत्री सत्यनारायण बर्ग , कोषाध्यक्ष भारत नामा, पूर्व संभागीय अध्यक्ष हीरालाल नामा, धर्मेन्द्र बघेरवाल का श्री नामदेव समाज जिला विकास संस्था द्वारा तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर, शॉल दुपट्टा ओढ़ाकर, नामदेव भगवान का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया।
*शपथ दिलाई*
महिला जिला अध्यक्ष राजकुमारी नामदेव एवं उनकी कार्यकारिणी सुनीता चित्तौड़ा, अनीता छीपा, खुशबू नामा, मीनाक्षी पटवा, मनोरमा पवार ,दया नाम, प्रेमलता, सुनीता कंजोलिया, इंदिरा नामा, रंजना छीपा, कृष्णा गंगवाल, अंजना जोशी, रानी चित्तौड़ा, रश्मि झाड़ियां, मीनाक्षी छिपा, मोनिका नामदेव, गिरिजा झरिया, सीता देवी, सरिता आसारमा ने उपस्थित समाज बंधुओ को भोजन में झूठन नहीं छोड़ने *उतना ही लो थाली में व्यर्थ न जाए नाली में* तथा आगामी मानसून में वृक्षारोपण स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
मंदिर निर्माण में सहयोग राशि देने के लिए चतुर्भुज सोपरा परिवार का सम्मान किया गया।
*यह भी रहे मौजूद*
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष देवराज दोसाया, कोषाध्यक्ष रामकुमार बाकलीवाल, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप नामा, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह टटवाड़िया, पंचायत अध्यक्ष बाबूलाल चित्तौड़ा, मधुसूदन पीलिया ,हरीश खटोत, सुरेश पनिहार, गोपाल समेंरिया, दिनेश पनिहार ,अजय बघेरवाल, निखिल गंगवाल, संजय छीपा,वरुण झरिया, नंदन चित्तौड़ा, सतीश जोशी, पंकज पिपलिया ,अंतिम नामदेव, गिरजाशंकर नामदेव, बृजमोहन पटवा ,अक्षय पटवा, संजय पटवा, देवेंद्र सरसवाल, प्रशांत नामा,चितरंजन दलोदरा, चितरंजन दलोदरा,रोहित गंगवाल ,सुनील गंगवाल, मुरली नामदेव, बनवारी लाल झरिया, राजेंद्र मालीवाल, अंतिम नामदेव,भेरुलाल पंवार, प्रेमचंद राइवल, राजा नामदेव सहित सैकड़ो समाज बंधु मौजूद थे ।अंत में सामूहिक प्रसादी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन महिला जिला अध्यक्ष राजकुमारी नामदेव ने किया और जिला उपाध्यक्ष देवराज दोसाया ने आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment