एबीवीपी का प्रतिभा सम्मान समारोह

झालावाड़ 15जुलाई। न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ एबीवीपी झालावाड़ का प्रतिभा सम्मान समारोह आज आयोजित हुआ। इस दौरान करीब 500 से अधिक प्रतिभाओं को संम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।मुख्य अथिति सांसद दुष्यन्त सिंह रहे। अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. बीपी सारस्वत, विशिष्ट अतिथि राज. तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलगुरू प्रो. निमित्त रंजन , आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा , मुख्य वक्ता एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री वीरेन्द्र सिंह शक्तावत रहे।               कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ हुआ, इसके बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि मौजूद तकनीकी कुलगुरु से  कहा कि झालावाड़ ही नही हाड़ौती क्षेत्र  को आगे बढ़ाने के लिए तकनीकि क्षेत्र में प्रयास होने चाहिए,वही झालावाड़ को पर्यटन के क्षेत्र में आगे लाने के लिए कोर्स शुरू करने के लिए प्रयास किए जाए ,ताकि रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि मनुष्य की पहचान जन्म से नही कर्म से होती है,झालावाड़ में जब वह पहलीबार आए तो उन्हें यहां के लोगों ने स्नेह दिया लेकिन मेरी नानी मा माता जी ने यही सिखाया कि स्वयं का नही सभी लोग परिवार है, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राजे के झालावाड़ में मेडिकल कॉलेज समेत अन्य कार्य गिनाए, आज मेडिकल कॉलेज पूरे देश मे टॉप मेडिकल कॉलेज में शामिल है। झालावाड़ से आरएएस ओर अन्य क्षेत्रों में स्टूडेंट्स आगे बढे इसके लिए स्टूडेंट्स को मेहनत करने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि  मुकन्दरा, पर्यटन के काम हो रहे है हमारे क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए स्टूडेंट्स के लिए भी प्रत्येक क्षेत्र में काम किए जाए।   अतिथि पूर्व आरपीएससी चेयरमैन शाम सुंदर शर्मा ने कहा कि यह छात्र संगठन स्टूडेंट्स को सामाजिक संस्कारो से जोड़ता है वह भी इस संगठन से जुड़े रह चुके है यह बेहतर आयोजन हुआ है।  वीरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में हमारी संस्कृति को बचाने के लिए कई महापुरुषों ने काम किया।संचालन जानवी श्रृंगी ने संचालन किया। जिला संयोजक दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस सम्मान समारोह में लगभग 500 बच्चों को जीवन आधार एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रतीक चिन्ह दिए गए जिसमें लगभग 400 बच्चों ने गूगल फॉर्म के माध्यम से लगभग 100 ने ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया इस प्रकार लगभग 500 सम्मानित हुए

Comments

Popular posts from this blog

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

झालावाड़ जिले विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण निरस्त किए

Avil दवा के दुरुपयोग व अवैध बिक्री पर कार्रवाई, मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त