ग्रीन फ्रेंड्स सोसाइटी द्वारा वन विभाग परिसर नई जेल के पीछे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
झालावाड़। 9 अगस्त न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ग्रीन फ्रेंड्स सोसाइटी द्वारा वन विभाग परिसर नई जेल के पीछे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ ने की उन्होंने नीम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार रहे उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा लगाया इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति के बीच रहने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है ,बच्चों को मोबाइल से दूर रहने, घर पर पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया की पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है।ग्रीन फ्रेंड्स सोसाइटी के सरंक्षक डॉ अतुल विजय ने सोसाइटी द्वारा विगत 15 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया एवं इस वर्ष वनविभाग द्वारा मिनी परकोलेशन टैंक निर्माण में सहयोग करने पर वन विभाग का आभार जताया उन्होंने बताया कि वन विभाग परिसर में इस वर्ष 5000 पौधे लगाने के साथ सघन बीजारोपण भी किया गया है ,स्कूली बच्चों ने भी पोधारोपण कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं पूरे उत्साह के साथ पोधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया इस अवसर पर सागवान,बरगद,पीपल,पिलखन,शीशम,कचनार,अर्जुन,जामुन आदि के 251 पौधे लगाए गए,इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक श्री हर्षराज सिंह खरेड़ा ,सहायक वन संरक्षक श्री मुकेश जी सहजवानी सहित रिज़र्व पुलिस लाइन के अधिकारी एवं सिपाही,वन विभाग झालावाड़ के अधिकारी एवं कर्मचारी,भारत विकास परिषद के पदाधिकारी,पर्यावरण सरंक्षण गतिविधि के सदस्य,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य,झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स,ज़िला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी,सिटी केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी,एलीट स्पार्टंस स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य,मुकुंदरा ट्रेकिंग एंड एडवेंचर सोसाइटी के सदस्य,एम आर एसोसिएशन के सदस्य,स्कूल के शिक्षकों के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों ने इस हरित अभियान में अपना योगदान दिया यह जानकारी ग्रीन फ्रेंड्स सोसाइटी के सचिव विनय जैन ने दी



Comments
Post a Comment