पूर्व आरसीए अध्यक्ष पूरी साहब को झालावाड़ में श्रद्धांजलि

झालावाड़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने आज राजस्थान केमिस्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आर बी पूरी जी को सादर श्रद्धांजलि दी और परम पिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की ,इस अवसर पर झालावाड़ के गढ़ पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए केमिस्ट से उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा । जिला केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष यशवंत सिंहल ने बताया कि पूरी साहब पिछले 40 वर्षों से केमिस्ट हित के लिए संघर्ष रत रहे और राज्य के केमिस्ट वर्ग की समस्या के लिए तत्पर रहे । सचिव अरुण शौरी ने बताया कि पूरी साहब 37वर्षों तक राजस्थान राज्य केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे ,और वो भी निर्वाचित लोकतांत्रिक प्रणाली द्वारा चुने जाकर ,उन्होंने हमेशा केमिस्ट की समस्याओं को हल करने में अपना पूरा जोर लगाया । वरिष्ठ केमिस्ट चंद्रप्रकाश सोनी ने पूरी साहब को याद करते हुए और उनकी 2019में झालावाड़ प्रवास पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरी साहब का व्यक्तित्व सराहनीय और नेतृत्व प्रधान रहा और वो सबके प्रेरणा स्रोत रहेगी ,केमिस्ट विनय जैन ने पूरी साहब के अनूठे नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की नेतृत्वशैली को सराहा । जिला केमिस्ट एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष रूपेश तोदी ने उनके 2019 में शपथ ग्रहण के दौरान उनके झालावाड़ प्रवास की बात करते हुए बताया कि उनके एक फोन पर उन्होंने झालावाड़ आने का प्रोग्राम।बनाया और आए । श्रद्धांजलि सभा में सभी केमिस्ट्स ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और 2मिनट का मौन रखकर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी । श्रद्धांजलि सभा में विजय अग्रवाल हरीश अग्रवाल रूपेश तोदी रामचरन विजय संजय शर्मा ,गोविंद गुप्ता ,हरीश यादव अरशद खान ,राजीव जैन विनय जैन चेतन खंडेलवाल चिंटू शर्मा ,पंकज शर्मा सहित अन्य केमिस्ट उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

झालावाड़ जिले विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण निरस्त किए

Avil दवा के दुरुपयोग व अवैध बिक्री पर कार्रवाई, मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त