झालावाड़ 6अप्रैल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट झालरापाटन में आज शोध पुस्तिका एवं वार्षिक पत्रिका विमोचन कार्यक्रम सत्र 25-26 का आयोजन किया गया। डाइट परिसर के प्रशिक्षण हाल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम सिंह मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक श्री भीम सिंह जाट, श्री प्रकाश चंद सोनी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झालरापाटन एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री पवन कुमार पाटीदार थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर श्री राजेश सोनी व्याख्याता की सरस्वती वंदना से हुई।
डाइट प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी गंधा सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किए जा रहे शोध एवं उन शोधों का शिक्षा जगत में किये जा रहे उपयोग के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर राज्य-स्तरीय शोध प्रस्तुत करने वाले चार शोधार्थियों, जिला स्तरीय शोध करने वाले 8 शोधार्थियों सहित कुल 40 शोधार्थियों को प्रशस्ति पत्र ,दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
जिला कलेक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर शिक्षा में संस्कार एवं उत्तरदायित्वों की आवश्यकता पर बल देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचने की अपील की। श्री राठौर ने शिक्षा में ब्रह्मतत्व की महत्ता बताते हुए कहा कि जब ब्रह्मतत्व बढ़ेगा तो समाज में अपराध की कमी होगी और शिक्षा सफल होगी।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम सिंह मीणा ने शिक्षा विभाग में चल रही नवीन योजनाओं की जानकारी देते हुए शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकारी विद्यालय निजी विद्यालयों से इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर रहे हैं इसके लिए उन्होंने समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
अंत में वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती मोना शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश कुमार शर्मा वरिष्ठ व्याख्याता डाइट झालरापाटन ने किया।
।
वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया
झालावाड़ 6मार्च। न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ झालावाड़ में वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद प्रथम सप्ताह में ही अपार सफलता को सेलिब्रेट किया गया । मिष्टटेंन क्लब एवं रिसोर्ट में आयोजित समारोह में आज मिस इंडिया ग्लैम की जयपुर विनर अक्षरा सिंह एवं अन्य क्राउन विनर ने वीवो V70 की सफलता के पीछे उसके अहम यूनिक फीचर को सब के सामने प्रस्तुत किया। वीवो लवर कस्टमर, वीवो के VIP एवं VRS पार्टनर से आमन्त्रित सभी महिलाओं ने मिस इंडिया ग्लैम विनर के साथ मिलकर V70 सक्सेस वाक प्रस्तुत की। सभी महिला शक्ति ने केक काटकर सफलता का जश्न मनाया। वीवो V70 के लाइव सेट द्वारा मॉडल्स ने मेहमानों के सामने उसकी खूबियों को अपने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पहली बार ग्राहकों के मध्य सर्वश्रेष्ठ सेल के प्रदर्शन पर चहेती मोबाइल, वासु मोबाइल, एएम मोबाइल, गुप्ता ट्रेडर्स, रुद्र मोबाइल, राधा मोबाइल, को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मॉडल के सर्वोत्तम प्रमोशन पर मिस इंडिया ग्लैम जयपुर विनर एवं प्रथम रनर को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम ...





Comments
Post a Comment