एक मई को गुर्जर समाज का प्रथम आदर्श निशुल्क कन्या सामुहिक विवाह सम्मेलन

झालावाड़ जिले के कनवाड़ा-कनवाड़ी क्षैत्र में प्रसिद्ध राम कुण्ड बालाजी मंदिर के पास केदारनाथ धाम परिसर में आगामी एक मई को श्री राम कुण्ड बालाजी व श्री देवनारायण भगवान के संरक्षण में गुर्जर समाज का प्रथम आदर्श निशुल्क कन्या सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर है। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक उत्थान के तहत कम खर्चे में भव्य आयोजन के साथ साथ वर वधू को दाम्पत्य सूत्र में बांध कर बचत राशि को शिक्षा के क्षैत्र में खर्च कर समाज को आगे लाना है। सम्मेलन मिडिया प्रभारी व जिला प्रवक्ता गुर्जर महासभा पूरी लाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को भव्य और विशाल बनाने के क्रम में जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा पोस्टर का विमोचन किया जाकर पंपलेट भी वितरित किए जा रहे है। सम्मेलन में अधिक से अधिक वर-वधू के पंजीयन पर जोर दिया जाकर समाज के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो अंतिम तिथि 20 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी इसके बाद पंजीयन नहीं हो सकेगा। समाजसेवी गुर्जर महासभा प्रदेश संगठन मंत्री बजरंग गुर्जर कनवाड़ा एवं जिलाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय गुर्जर महासभा सोदान गुर्जर अरोलिया की अध्यक्षता में अन्य वरिष्ठ लोगों के सहयोग से यह शुभ कार्य संपादित होगा जिसके लिए रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। सम्मेलन में गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष सूरत राम गुर्जर, केवल गुर्जर सरपंच सालरिया, तुफान गुर्जर सियाराम प्रोपर्टीज पाटन, दयाराम गुर्जर नेहरावद, तुफान गुर्जर भीलवाड़ी, रामेश्वर गुर्जर देवरी, बद्रीलाल गुर्जर पुर्व जनपद प्रतिनिधि व श्याम गुर्जर सुनेल उपाध्यक्ष की भुमिका अदा करेंगे। वर पक्ष से पैंतीस हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है तथा वधू पक्ष को निशुल्क रखा गया है। 30 अप्रैल को सम्मेलन की शुरुआत गणेश स्थापना, सत्यनारायण भगवान की कथा तथा प्रात: 11 बजे धोली कलश के साथ होगी। अगले दिन एक मई को प्रातः दस बजे तक जोड़ा आगमन तत्पश्चात भव्य कलश जल यात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों महिलाएं शामिल होंगी। सुबह दस बजे से रात ग्यारह बजे तक प्रीतिभोज जारी रहेगा तथा रात्रि शुभ वेला में ग्राम गुरु पण्डित श्री धन्नालाल उपाध्याय द्वारा वर-वधू के पाणिग्रहण संस्कार संपादित करवाए जाएंगे। सम्मेलन में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम की जिम्मेदारी बृजेन्द्र गुर्जर एएसआई कनवाड़ा की टीम को दी गई है जिसमें समाज के वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में 80% सहित इससे अधिक अंकों में उत्तीर्ण दसवीं व बारहवीं पास प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को, 30 मार्च 2025 से अभी तक राजकीय सेवा में नवनियुक्त कर्मचारियों तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। श यह सम्मेलन मालासेरी डूंगरी स्थित विश्व प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर के मुख्य पुजारी महन्त श्री हेमराज पोसवाल, केसरपुरा देवनारायण मंदिर पुजारी दयाराम वैष्णव (पण्डा जी) तथा सेवक रमेश (पण्डा जी) के सानिध्य में आयोजित होगा जिसके सफल आयोजन हेतु समिति द्वारा समाज हित में शर्तें भी रखी गई है जिनका पालन‌ किया जाना सभी के लिए अनिवार्य रहेगा। वर‌ की आयु 21 वर्ष व वधू की आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है जिस हेतु वांछित कागजात जमा करवाने होंगे। कोई भी व्यक्तिगत विवाद, सामाजिक झगड़ा व अन्य गैर कानूनी कार्य सम्मेलन स्थल पर सुलझाने के प्रयास नहीं होगे। सम्मेलन स्थल पर शराब पीने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। शर्तों के उलंघन पर 51000 रूपए सामाजिक आर्थिक दण्ड देना होगा साथ ही सामाजिक बहिष्कार भी किया जा सकता है। सम्मेलन को सुव्यवस्थित तरीके से संपादित करने के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है जिसमें मुख्य तौर पर मांगीलाल गुर्जर कनवाड़ी वालों को‌ संयोजक बनाया गया है तथा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, चिकित्सा, सचिव, सहसचिव, प्रतिभा सम्मान समारोह, संगठन मंत्री, सलाहकार, उप मंत्री, मिडिया प्रभार, सह-संगठन मंत्री, मंत्री, भोजन समिति, जल समिति आदि के तहत समाज के‌ वरिष्ठ लोगों को जिम्मेदारियां दी गई है। ‌सम्मेलन स्थल‌ पर पहुंचने का मार्ग सुनेल‌ से उत्तर दिशा, देवनगर से पश्चिम दिशा, गरनावद से पुर्व दिशा, भीलवाड़ी से दक्षिण दिशा में रहेगा कार्यक्रम में दूर दराज सहित आस-पास के गुर्जर बाहुल्य गांवों का सहयोग रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

झालावाड़ जिले विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण निरस्त किए

Avil दवा के दुरुपयोग व अवैध बिक्री पर कार्रवाई, मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त