6वीं अंतर.महाविद्यालयीन खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह आयोजित
झालावाड़ 18 फरवरी 2026। कृषि विश्वविद्यालयए कोटा के तत्वावधान में आयोजित 6वीं अंतर.महाविद्यालयीन खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन समारोह उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालयए झालरापाटन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में कुल 39 खेल स्पर्धाएँ एवं 18 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गएए जिनमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावनाए अनुशासन एवं रचनात्मकता का परिचय दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता डॉण् एमण् एसण् आचार्य रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चंद्रशेखर सुमनए निदेशकए पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानए झालावाड़ उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण.पत्र प्रदान किए।
अपने संबोधन में डॉण् आचार्य ने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा जीवन में अनुशासनए नेतृत्व और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं।
विशिष्ट अतिथि श्री चंद्रशेखर सुमन ने प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा कि खेलों में वास्तव में कोई हार.जीत नहीं होतीए बल्कि प्रत्येक प्रतिभागी अपने प्रयास और अनुभव से कुछ न कुछ सीखकर ही आगे बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोचए टीम भावना और निरंतर परिश्रम के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालयए झालरापाटन ने कृषि महाविद्यालयए कोटा को 37 अंकों के अंतर से पराजित कर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासनए टीम भावना और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कृषि महाविद्यालयए कोटा ने बेहतरीन प्रस्तुतियों के दम पर बाजी मारते हुए चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। नृत्यए नाटकए गायन एवं अन्य सांस्कृतिक स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
समापन समारोह के अवसर पर क्तण् प्ण् ठण् डवनतलंए अधिष्ठाताए उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालयए झालरापाटन ने अपने संबोधन में कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ.साथ खेल और सांस्कृतिक मंच विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमताए आत्मविश्वासए अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करते हैं।
डॉण् मोर्या ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हार और जीत प्रतियोगिता का हिस्सा हैंए लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है सहभागिता और अनुभव से सीख लेना। उन्होंने आयोजन समितिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सफल आयोजनों की कामना की।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्साहए अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। अंतिम परिणामों की घोषणा के साथ ही विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। महाविद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्यए शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा विजेताओं को बधाई दी।
समापन समारोह के अंत में क्तण् टपतमदकतं ैपदहीए निदेशक ;छात्र कल्याणद्धए कृषि महाविद्यालयए कोटा द्वारा सभी अतिथियोंए प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
डॉण् सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी उद्बोधन से विद्यार्थियों को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त हुई है। उन्होंने विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियोंए सांस्कृतिक प्रतिभागियोंए निर्णायकों तथा सहयोगकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
उन्होंने विशेष रूप से आयोजन समितिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समर्पण की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ ऐसे आयोजनों में सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहाए जिसने खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सशक्त किया।
Comments
Post a Comment