जिस झालावाड़ में मारुति नहीं चल सकती थी वहाँ के एयरपोर्ट पर बाबा बागेश्वर उतर रहें हैं -वसुन्धरा राजे

झालावाड़।पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि जब वे पहली बार झालावाड़ आई थी,तब और आज के झालावाड़ में बड़ा अंतर है।उस वक्त रास्तों पर पानी भरा होने के कारण हम मारुति 800 को हाथों से उठाकर रास्ता पार करते थे।आज उसी झालावाड़ के एयरपोर्ट पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री व योग गुरु बाबा रामदेव के हवाईजहाज लैंड हो रहे हैं।झालावाड़ में दोनों संतों के पांव पड़ना परम् सौभाग्य है। श्रीमती राजे बुधवार को निष्कलंक महादेव की पूजा अर्चना के बाद सांसद दुष्यंत सिंह की जन संवाद आशीर्वाद पदयात्रा के दूसरे चरण में बोल रही थी।उन्होंने कहा कि अब हवाईमार्ग से कोटा आने वाले यात्री को झालावाड़ एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ता है।पहले झलावाड़ को कोटा के पास बताया जाता था,आज कोटा को झालावाड़ के पास बताया जाता है।यह झालावाड़ के लिए गर्व की बात है। पूर्व सीएम ने कहा कि उनका यहाँ के लोगों से 36 साल पुराना रिश्ता है।जिनकी वजह से उन्हें 2 बार सीएम बनने का अवसर मिला।कई उतार चढ़ाव आए,लेकिन यहाँ के लोग मेरे हरदम साथ खडे रहे।उन्होंने कहा कि विकास कभी नहीं रुकता।जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ती जाती है,वैसे वैसे विकास भी बढ़ता जाता है।उन्होंने अपने समय में हुई पदयात्रा को याद करते हुए मथानियाँ गांव के रमेश गुप्ता का आभार व्यक्त किया,जिनके यहाँ उन्होंने रात्रि विश्राम किया था। ये थे मौजूद-आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम शर्मा,पूर्व विधायक मानसिंह चौहान,नरेंद्र नागर,कन्हैया लाल पाटीदार,जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा,सह प्रभारी सागर सोनी,उपाध्यक्ष छगन माहुर,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ताऊ,रायपुर मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह,दांगी समाज के अध्यक्ष नरसिंह दांगी और पूर्व प्रधान रामकरण दांगी।

Comments

Popular posts from this blog

वसुन्धरा राजे ने उत्तर भारत के तीसरे बड़े रनवे वाले झालावाड़ एयरपोर्ट सें भरी पहली उड़ान

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

वीवो डीलर मीट सम्पन्न उत्कृष्ट उपलब्धि देने वाले डीलर्स हुए सम्मानित