ज़िला परिवहन अधिकारी समीर जैन राज्यस्तर पर सम्मानित

जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन हुए सम्मानित झालावाड़ 17 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में सराहनीय कार्य करने, सड़क दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाने व विभागीय नवाचारो के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन को बुधवार को राज्य स्तर पर परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास, परिवहन राज्य मंत्री श्री अशोक चादना और परिवहन आयुक्त रवि जैन द्वारा हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान जयपुर में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी ने सभी लोगों से सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमो की पालना करने व घायल लोगों की बिना किसी डर के सहायता करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

वीवो डीलर मीट सम्पन्न उत्कृष्ट उपलब्धि देने वाले डीलर्स हुए सम्मानित

स्काई शॉप झालावाड़ द्वारा वीवो मीट में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले डीलर्स को सम्मानित किया गया और वीवो का नया फोन v 60 लॉन्च किया