पूर्व मुख्यमंत्री ने ज़िले में चिकित्सा व्यवस्था सुधारने के लिए 1 करोड़ रुपये की अनुशंसा की

झालावाड ज़िले की झालरापाटन विधायक और पूर्व मुख्यमन्त्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मांग पर ज़िले में चिकित्सा सेवा सुधार हेतु अपने विधायक कोष से 1 करोड़ रुपये से चिकित्सकीय उपकरण खरीदने की अनुशंसा करने का पत्र ज़िले के कलेक्टर को पत्र लिखा और ज़िले की चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए । इस एक करोड़ रुपये से ज़िले के विभिन्न स्थानो पर चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। गौरतलब है कि कोरोणा की वर्तमान लहर में चिकित्सकीय सुविधाओ की काफ़ी कमी महसूस की गई और अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की काफी कमी आई जिसके मद्देनजर ज़िला मुख्य चिकित्सा अधिकारी और ज़िला कलेक्टर ने पूर्व मुख्यमंत्री से इस बाबत मांग की थी ।

Comments

Popular posts from this blog

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

वीवो डीलर मीट सम्पन्न उत्कृष्ट उपलब्धि देने वाले डीलर्स हुए सम्मानित

स्काई शॉप झालावाड़ द्वारा वीवो मीट में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले डीलर्स को सम्मानित किया गया और वीवो का नया फोन v 60 लॉन्च किया