समाज सेवक शर्मा जी का देवलोक गमन

*समाज सेवी पंच तत्व में विलीन* योगेंद्र शंकर शर्मा सेवा निवृत्त उप अधीक्षक सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स विभाग का दिनांक 31/1/22 को देवलोकगमन हो गया है।आपने 1987 में सेवा निवृति के बाद लगातार 30 वर्षों तक झालावाड़ स्थित जैन औषधालय में अपनी सेवाएं प्रदान की अपनी एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति और जड़ी बूटियों से हजारों मरीजों की निशुल्क चिकित्सा कर उपचार किया।आपको झालावाड़ की विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई बार सम्मानित किया गया। लेकिन आपने कभी सम्मान की अपेक्षा नहीं रखी।94 वर्ष की आयु तक भी आप सभी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक कार्यों को रुचि पूर्वक करते रहे। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की और से देश के विभिन्न भागों में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिवरों में आपने निरन्तर सेवाएं प्रदान की।वर्तमान समय में उनकी प्रेरणा से उनके परिजनों द्वारा झालावाड़ जिले में आयोजित नेत्र शिविरों में तन,मन और धन से सहयोग प्रदान किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

वीवो डीलर मीट सम्पन्न उत्कृष्ट उपलब्धि देने वाले डीलर्स हुए सम्मानित

स्काई शॉप झालावाड़ द्वारा वीवो मीट में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले डीलर्स को सम्मानित किया गया और वीवो का नया फोन v 60 लॉन्च किया