Posts

Showing posts from February, 2026

6वीं अंतर.महाविद्यालयीन खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह आयोजित

झालावाड़ 18 फरवरी 2026। कृषि विश्वविद्यालयए कोटा के तत्वावधान में आयोजित 6वीं अंतर.महाविद्यालयीन खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन समारोह उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालयए झालरापाटन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 39 खेल स्पर्धाएँ एवं 18 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गएए जिनमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावनाए अनुशासन एवं रचनात्मकता का परिचय दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता डॉण् एमण् एसण् आचार्य रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चंद्रशेखर सुमनए निदेशकए पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानए झालावाड़ उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण.पत्र प्रदान किए। अपने संबोधन में डॉण् आचार्य ने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा जीवन में अनुशासनए नेतृत्व और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। विशिष...

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राथमिक विभाग के बच्चों ने निहारा कोटा का 'अजूबा' रिवर फ्रंट

Image
झालावाड़ 'पीएम श्री' योजना के तहत स्थानीय केंद्रीय विद्यालय के प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। किताबी दुनिया से बाहर निकलकर इन नन्हे छात्र-छात्राओं ने कोटा के विश्वस्तरीय रिवर फ्रंट, चंबल के तटों और कृषि विश्वविद्यालय की आधुनिक तकनीक को करीब से देखा। भ्रमण की शुरुआत चंबल रिवर फ्रंट से हुई। यहाँ की विशाल मूर्तियों और स्थापत्य कला को देख बच्चे मंत्रमुग्ध हो गए। शिक्षकों ने उन्हें बताया कि कैसे यह स्थल पर्यटन और इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है। शैक्षणिक भ्रमण का दूसरा पड़ाव कोटा कृषि विश्वविद्यालय रहा। यहाँ विद्यार्थियों ने नई किस्म के पौधों और बीजों के बारे में सीखा। प्राचार्य वेद प्रकाश मीना ने बताया कि इस भ्रमण से विद्यार्थी आधुनिक इंजीनियरिंग तथा कृषि की विभिन्न तकनीक को जान सकेंगे | भ्रमण विद्यालय के प्रधानाध्यापक तरुण मालव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ | विद्यार्थियों में भ्रमण को लेकर काफी उत्साह रहा तथा उनका सम्पूर्ण दिन आनंददायक रहा |