अहिंसा चक्र का लोकार्पण
झालरापाटन। 3 नवंबर 2024। नगरपालिका झालरापाटन के तत्वाधान में स्थानीय सूरजपोल दरवाजा के बाहर भगवान महावीर के 2551 वीर निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में *अहिंसा चक्र* का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।। *कल्पतरु पार्श्वनाथ धाम प्रणेता आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर मुनीराज ने कहा कि* जिस भी जीव ने धरती पर जन्म लिया है उसे जीने का पूर्ण अधिकार हैं।भगवान महावीर के *जीयो और जीने दो* के सिद्धांत को अपनाकर आगे बढ़ना हैं।प्राणी मात्र को दुख नही देना ही अहिंसा हैं।हर जीव के भीतर जीवात्मा निवास कर रही हैं।जो काम हथियारों से नही हो सकता हैं वह अहिंसा दर्शन से संभव हैं। हम अपने जीवन को समझते हुए हर जीव के जीवन को समझना हैं।। *सच्ची विनयांजलि - अहिंसा चक्र का निर्माण* *आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज ने कहा कि* अहिंसा चक्र का निर्माण करके नगरपालिका झालरापाटन ने भगवान महावीर को सच्ची विनयांजलि दी हैं।मुनीराज ने कहा कि झालरापाटन में नगरपालिका द्वारा विकास के साथ साथ धार्मिक,ऐतिहासिक और जीव दया के क्षेत्र में अनेक सराहनीय कार्य किये हैं।। *प्रेरणादायक* *भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र डांगी ने कहा कि* अहिंसा सर्किल का निर्माण हमें जीव दया की प्रेरणा देता रहेगा। अहिंसा का शाब्दिक अर्थ हैं हिंसा न करना।किसी भी प्राणी जीव मात्र को तन,मन, कर्म,वचन और वाणी से नुकसान नही पहुचना ही अहिंसा हैं।दुनिया के अधिकतर देश शाकाहार को अपनाकर जैन धर्म के सिद्धांतों को अपना रहे हैं।दुनिया को हथियारों से नही प्रेम,प्यार और अहिँसा से जीता जा सकता हैं।। *आचार्य प्रज्ञा सागर जी का संदेश मेरा प्रेरणा स्त्रोत्र* *नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चाँदवाड ने कहा कि* आचार्य 108 प्रज्ञा सागर जी मुनीराज के आशीर्वाद से झालरापाटन के धार्मिक,ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए कृत संकल्प हूँ। सभी तरफ विकास कि गंगा बहाना मेरा दायित्व हैं।जीव दया को हमारे जीवन में आत्म सात शाकाहार को अपनाना चाहिए हैं। जब भी हम इस मार्ग से गुजरेंगे तो यह सर्किल हमे अहिँसा की प्रेरणा देता रहेगा।। इससे पूर्व आचार्य 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज शांतिनाथ मंदिर से समाज बंधुओं के साथ प्रातः 8 बजे सूरजपोल दरवाजा बाहर पहुँचकर अहिंसा चक्र पर अपने कर कमलों द्वारा स्वास्तिक बनाकर लोकार्पण किया और नगरपालिका अध्यक्ष से नाम पट्टिका का अनावरण करवाया। *ये भी रहे मौजूद* सकल दिगम्बर जैन समाज झालरापाटन,शेवताम्बर समाज के श्रद्धालु, भारत विकास परिषद अध्यक्ष पवन शर्मा,खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ सचिव विजय मुंदड़ा, भा.ज.पा. मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मेहता,भा.ज.पा. मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी,दीपक शर्मा,पार्षद महेश शर्मा,अजय कुशवाह,अंशु गुप्ता,पंकज वैष्णव,अर्जुन यादव,नितेश परमार,हुकमचंद प्रजापति,पीयूष खटीक,राजाबाबू,मुन्ना गुर्जर,जब्बार भाई, बालचंद मेघवाल,राकेश भील,तेजपाल भील,पदम अग्रवाल,अजय घाटिया सहित सैकड़ों समाजबंधु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।।कार्यक्रम का संचालन यशोवर्धन बाकलीवाल ने किया।सभी का आभार पार्षद पंकज वैष्णव ने किया।
Comments
Post a Comment