यश बाकलीवाल को हाड़ौती गौरव सम्मान
झालरापाटन 6 जनवरी 2025 पुरानी तहसील की गली निवासी व्यापार सेवा समिति अध्यक्ष समाजसेवी यशोवर्धन बाकलीवाल को कोटा में आयोजित *न्यू
कोटा इंटरनेशनल सोसायटी* द्वारा रविवार को *हाडोती गौरव सम्मान* से सम्मानित किया गया|
यह सम्मान शिक्षा, समाज सेवा, संस्कार, भामाशाह, पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाता है|
बाकलीवाल को यह सम्मान संभागीय आयुक्त श्रीमती ममता तिवारी अतिरिक्त कलेक्टर अनिल सिंघल भाजपा कोटा जिला अध्यक्ष राकेश जैन कोटा व्यापार महासंघ सचिव अशोक माहेश्वरी संभागीय सहसंयोजक पुखराज जैन, राजेश पारीक जिला प्रभारी ईश्वर शर्मा द्वारा शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल श्रीनाथपुरम के ऑटोडोरियम में आयोजित कार्यक्रम में माला, शॉल, श्रीफल, मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया|बाकलीवाल को यह सम्मान झालरापाटन में जन सहयोग से संचालित श्रीमन नारायण वृद्ध आश्रम जो विगत 20 वर्षों से निराश्रित वृद्धों की देखभाल, मेडिकल कैंप, निशुल्क नेत्र एवम् जांच चिकित्सा शिविर, निशुल्क गरीब कन्या विवाह सम्मेलन जैसे सामाजिक कार्यों के सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया|
बाकलीवाल को सम्मान उनके द्वारा सन 2015 से 2020 तक नगर पालिका झालरापाटन में पार्षद रहते हुए संघर्ष एवं त्वरित निदान के लिए दिया गया|
झालरापाटन के प्रतिष्ठित व्यापार सेवा समिति के सन 2022 से निरंतर अध्यक्ष रहते हुए व्यापारिक समस्याओं के निदान के अलावा पर्यावरण, स्वच्छता में उल्लेखनीय योगदान रहा है,|
108 आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज के सफल चातुर्मास में कुशल संचालन में भी अग्रणी भूमिका रही है|

Comments
Post a Comment