उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, झालावाड़ पर विशेष व्याख्यान

झालावाड़ 7 दिसम्बर कृषि विश्वविद्यालय, कोटा के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, झालावाड़ में छात्र सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत आज राजस्थान के संदर्भ में जल प्रबन्धन रणनीति एवं भविष्य की संभावनाएं पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराणा प्रताप कृषि एव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के माननीय कुलगुरू डॉ प्रताप सिंह उपस्थित रहे । सर्वप्रथम महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आई.बी. मौर्य ने माननीय कुलगुरू का माल्यार्पण एवं शॉल उड़ाकर महाविद्यालय में स्वागत किया । डाॅ. आई.बी. मौर्य ने स्वागत भाषण में माननीय कुलगुरू के जीवन की उपलब्धि के बारे में बताया । माननीय कुलगुरू डॉ प्रताप सिंह ने जल प्रबंधन पर अपना व्याख्यान में विद्यार्थियों को जल की निरंतर बढ़ती मांग से अवगत कराया और खेती में आ रही जल समस्याओं को झालावाड़ के वातावरण के अनुसार नवीन तकनीकों के समावेश से व्यावहारिक हल ढूंढने और नवाचार करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया । ए आई और मशीन लर्निंग की आधुनिक दुनिया में शिक्षा के साथ नई स्किल्स सीखने पर जोर दिया और नई खोज से समाज को आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों से आव्हान किया । डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता, सहायक छात्र कल्याण निदेशक ने कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम में राजकुमार जोशी भी उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

वीवो डीलर मीट सम्पन्न उत्कृष्ट उपलब्धि देने वाले डीलर्स हुए सम्मानित

स्काई शॉप झालावाड़ द्वारा वीवो मीट में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले डीलर्स को सम्मानित किया गया और वीवो का नया फोन v 60 लॉन्च किया