*सिटी केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजीव जैन,*

झालावाड़ 7 दिसम्बर सिटी केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक रविवार रात्रि अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से राजीव जैन को अध्यक्ष बनाया गया,एसोसिएशन के संरक्षक महेश बाबू जैन एवं बद्री लाल अग्रवाल , जिला अध्यक्ष यशवंत सिंघल ,विजय अग्रवाल एवं संजय शर्मा की कमेटी ने सभी केमिस्टों की सहमति से जैन को मनोनीत किया जैन पिछले दो दशकों से केमिस्टों के हितों हेतु संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं इस अवसर पर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत सिंहल ने नए नियमों की जानकारी दी एवं सिटी केमिस्ट एसोसिएशन को पूर्ण सहयोग की बात कही, डॉ सुरेंद्र गर्ग ने सभी केमिस्ट बंधुओं को दवा बिल से बेचने एवं सभी रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के बारे में बताया मंच संचालन विनय जैन ने किया, मीटिंग में उपस्थित सभी दवा व्यापारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए है,राजीव जैन शीघ्र अपनी सम्पूर्ण कार्यकारिणी का गठन करेंगे... बैठक में शहर के गणमान्य केमिस्ट जिनमें हरीश अग्रवाल,आसिफ इकबाल अंसारी,चेतन शर्मा,कृष्ण मुरारी शर्मा,परमजीत सिंह, शेखर अग्रवाल, राधाकिशन बसेड़ा, पंकज शर्मा, रोहित गर्ग,अंकुर नैय्यर , जितेंद्र बंसल, गोविंद अग्रवाल, हेमंत सोनी एवं अन्य केमिस्टों ने सहयोग किया एवं शुभकामनाएं दी, झालावाड़ सिटी केमिस्ट एसोसिएशन के पूर्व सचिव चंद्र प्रकाश सोनी ने बैठक में पधारे सभी केमिस्ट बंधुओं का आभार जताया। style="display: block; padding: 1em 0; text-align: center; ">

Comments

Popular posts from this blog

वसुन्धरा राजे ने उत्तर भारत के तीसरे बड़े रनवे वाले झालावाड़ एयरपोर्ट सें भरी पहली उड़ान

वीवो डीलर मीट सम्पन्न उत्कृष्ट उपलब्धि देने वाले डीलर्स हुए सम्मानित

स्काई शॉप झालावाड़ द्वारा वीवो मीट में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले डीलर्स को सम्मानित किया गया और वीवो का नया फोन v 60 लॉन्च किया