झालावाड़ जिले के कनवाड़ा-कनवाड़ी क्षैत्र में राम कुण्ड बालाजी मंदिर पर गुर्जर समाज का निःशुल्क कन्या सामुहिक विवाह सम्मेलन हुआ आयोजित, देर रात तक चला सांस्कृतिक कार्यक्रम-
झालावाड़ जिले के कनवाड़ा-कनवाड़ी क्षैत्र में स्थित प्रसिद्ध राम कुण्ड बालाजी मंदिर पर शुक्रवार को गुर्जर समाज का विशाल एवं भव्य निशुल्क कन्या सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें 40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
सम्मेलन मिडिया प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता पूरी लाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाह समारोह में कोटा से आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत देर रात तड़के 3 बजे तक विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई जो आकर्षण का केंद्र रही।
सम्मेलन अध्यक्ष समाजसेवी सोदान गुर्जर अरोलिया तथा गुर्जर महासभा प्रदेश संगठन मंत्री बजरंग गुर्जर कनवाड़ा के मार्गदर्शन में व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही तथा चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम संपादित हुए।
सम्मेलन समिति के कार्यकर्ताओं की निगरानी में 40 से अधिक वर-वधू जोड़े वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधे और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। सम्मेलन स्थल पर शाम से ही मैले जैसा उत्सवी माहौल रहा जो वर-वधू के फेरों तक जारी रहा इस दौरान हवन में आहुतियां दी जाती रही।आसपास सहित राजस्थान के दूरदराज क्षैत्रो से, मध्यप्रदेश तथा अन्य राज्यों से भी समाज जन इस विवाह सम्मेलन में शामिल हुए।
इस सम्मेलन की खास बात भीलवाड़ा जिले में मालासेरी डूंगरी स्थित विश्व प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर के मुख्य पुजारी महन्त श्री हेमराज पोसवाल साहब द्वारा उपस्थित होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया तथा सानिध्य प्राप्त हुआ।
सम्मेलन के विशाल मंच पर खानपुर बकानी विधानसभा क्षेत्र विधायक सुरेश गुर्जर मुख्य अतिथि बतौर मौजूद रहे तथा अपने उद्बोधन में गुर्जर समाज के ऐसे आयोजनों की सार्थकता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथियों में डग विधानसभा क्षेत्र विधायक कालूराम मेघवाल, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर तथा राजस्थान गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष सूरत राम गुर्जर मंच पर उपस्थित रहे तथा इन सभी ने भी सामुहिक विवाह सम्मेलन की महत्ता बताई तथा बचत राशि को शिक्षा पर खर्च करने पर जोर दिया। मंच पर कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाज जन भी मौजूद थे।
कार्यक्रम संचालन महावीर गोचर अध्यापक द्वारा किया जाकर मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर व दुपट्टा धारण कराकर स्वागत सत्कार किया गया।
सम्मेलन की शुरुआत प्रातः काल में बारातियों का स्वागत, रोड़ी पूजन,धोली कलश यात्रा, गंगा मैया पूजन जैसी पारम्परिक रस्मों के बाद शाम को तोरण, वरमाला सहित मध्यरात्रि में अग्नि के साक्षी में सात फेरे सम्पन्न हुए। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान भवई, चरी, कच्छी घोड़ी एवं कालबेलिया जैसे मनमोहक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वही आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा देशभक्ति एवं फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियो से देर रात तक माहौल उत्साहपूर्ण बनाए रखा। ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा की जाती रही।
विवाह सम्मेलन में लगभग 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया आयोजन स्थल पर 20 बीघा में पार्किंग 10 बीघा में भोजन पांडाल एवं 25 बीघा में विवाह में संस्कृत मंच की भव्य व्यवस्था की गई थी महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग भजन शालाएं पेयजल चिकित्सा एवं सुरक्षा के समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई
सम्मेलन के अंतर्गत बृजेंद्र गुर्जर एएसआई कनवाड़ा की टीम द्वारा समाज के भामाशाहों एवं 30 जिलों के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया साथ ही वर्ष 2025- 26 में समाज के नवनियुक्त राजकीय कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।
सम्मेलन को सफल बनाने में संयोजक मांगीलाल गुर्जर कनवाड़ी के नेतृत्व मेंदयाराम गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर लखन गुर्जर अजय गुर्जर सहित समस्त समिति एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने मैं विशेष योगदान रहा। यह विवाह सम्मेलन केवल एक विवाह आयोजन नहीं बल्कि गुर्जर समाज की एकता संस्कार एवं सेवा भावना का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा जहां हजारों लोगों ने एक साथ नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया
झालावाड़ 6मार्च। न्यूज़ टाइम्स झालावाड़ झालावाड़ में वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद प्रथम सप्ताह में ही अपार सफलता को सेलिब्रेट किया गया । मिष्टटेंन क्लब एवं रिसोर्ट में आयोजित समारोह में आज मिस इंडिया ग्लैम की जयपुर विनर अक्षरा सिंह एवं अन्य क्राउन विनर ने वीवो V70 की सफलता के पीछे उसके अहम यूनिक फीचर को सब के सामने प्रस्तुत किया। वीवो लवर कस्टमर, वीवो के VIP एवं VRS पार्टनर से आमन्त्रित सभी महिलाओं ने मिस इंडिया ग्लैम विनर के साथ मिलकर V70 सक्सेस वाक प्रस्तुत की। सभी महिला शक्ति ने केक काटकर सफलता का जश्न मनाया। वीवो V70 के लाइव सेट द्वारा मॉडल्स ने मेहमानों के सामने उसकी खूबियों को अपने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पहली बार ग्राहकों के मध्य सर्वश्रेष्ठ सेल के प्रदर्शन पर चहेती मोबाइल, वासु मोबाइल, एएम मोबाइल, गुप्ता ट्रेडर्स, रुद्र मोबाइल, राधा मोबाइल, को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मॉडल के सर्वोत्तम प्रमोशन पर मिस इंडिया ग्लैम जयपुर विनर एवं प्रथम रनर को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम ...

Comments
Post a Comment