1 जुलाई, बुधवार को आयोजित होगा विशाल रक्तदान शिविर*
।।झालावाड़। 28जून। न्यूज़ टाइम्स झालावाड़। ।।जिले के खानपुर क्षेत्र में देवधाम गोल्याखेड़ी सेवा समिति के तत्वावधान में, देवनारायण मंदिर पुजारी मनोज गुर्जर के अथक प्रयासों से पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी लक्ष्मण गुर्जर नेकाड़ी के जन्मदिन पर बुधवार, 1 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस जन्मदिन को समाजसेवा हेतु 'रक्तदान पर्व' के रूप में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
राजस्थान गुर्जर महासभा के जिला प्रवक्ता पूरिलाल गुर्जर ने बताया कि यह शिविर खानपुर में झालावाड़ रोड स्थित फव्वारा चौराहे पर होटल रॉयल पैलेस में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। इसमें जिले भर सहित दूर-दराज के लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं और समिति के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पंपलेट वितरित कर आमंत्रण दे रहे हैं। इस जनहित के कार्य में सर्व समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
भीलवाड़ा जिले की मालासेरी डूंगरी स्थित विश्व प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर के मुख्य पुजारी महंत श्री हेमराज पोसवाल इस शिविर के मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व प्रसिद्ध बगलामुखी माता मंदिर नलखेड़ा, मध्य प्रदेश के मुख्य महंत गोपाल महाराज एवं सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे।
लक्ष्मण गुर्जर (नेकाड़ी) की गोल्याखेड़ी देवनारायण मंदिर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है और वे समय-समय पर कई अन्य जनहित के कार्य भी करते रहते हैं। उनका कहना है कि "रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है।" उन्होंने सभी से रक्तदान कर किसी को जीवन का उपहार देने की अपील की है।

Comments
Post a Comment