गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया
अंबालवी सेवा संस्थान कोटा द्वारा दिनांक 31 मई को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार झालरापाटन में *गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता* करवाई गई थी जिसमें समूह सिख पंजाबी सिंधी संगत ने भाग लिया था जिसमें बड़े ग्रुप में लगातार तीसरे वर्ष *मानसी कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया* तथा *सुखमनी कौर 2nd*, एवं *संध्या लालवानी ने 3rd* स्थान प्राप्त किया एवं छोटे ग्रुप में *गुरप्रीत कौर 1st* , *राजबीर सिंह सलूजा 2nd* , *भाविका माधवानी ने 3rd* स्थान प्राप्त किया,
जिनको गुरुद्वारा साहिब झालरापाटन में दिनांक 21 जून 2026 रविवार को प्रधान सरदार आज्ञा सिंह, सचिव सरदार गुरबचन सिंह के द्वारा *गुरमत अते पंजाबी अंबालवी विद्यालय कोटा राजस्थान की तरफ से* समूह विजेताओं को सम्मानित किया गया व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रिंसिपल गुरमत अते पंजाबी अंबालवी विद्यालय कोटा राजस्थान*
डॉ. गुरिंदर कौर अंबालवी ने बताया कि हमारे द्वारा पूरे संभाग में गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता करवाई जाती है ताकि घर घर तक गुरबाणी कीर्तन का प्रवाह चल सके एवं घर घर सिक्खी का प्रचार हो सके इस तरह की सेवाएं हमारे द्वारा निरंतर चलाई जाती है।


Comments
Post a Comment