महान नायक निर्भयसिंह सिसोदिया का 42वां शहीद श्रद्धांजलि दिवस शनिवार को-
झालावाड़ मुख्यालय पर स्थित पुलिस लाइन के नजदीक निर्भयसिंह सर्किल स्मारक पर हर वर्ष की भांति कल 6 जून शनिवार को प्रात: 9 बजे शहीद का 42वां शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा जिसके तहत अमर शहीद नायक आपेरशन ब्लू स्टार में अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद हुए अशोक चक्र विजेता तथा सम्मानित अमर शहीद निर्भयसिंह सिसोदिया की प्रतिमा पर हजारों की संख्या में देश प्रेमियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
झालावाड़ निवासी शहीद निर्भयसिंह ने सन् 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर हुए हमले में अदम्य साहस का परिचय दिया था तथा एक पैर, एक हाथ पर गोली लगने के बाद घायल अवस्था में भी दुश्मनों के सरगना सहित कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था परन्तु गले में गोली लगने के बाद अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। ऐसे महान नायक पर झालावाड़ सहित सम्पूर्ण देश को गर्व है।
शहीद निर्भयसिंह स्मारक समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहीद के सम्माननीय परिवार जन, सेना के कई अधिकारी, जिला स्तर के अधिकारी, कई संगठनों के पदाधिकारियों सहित समाजसेवी जन उपस्थित रहेंगे तथा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु सभी से आह्वाहन किया गया गया है।

Comments
Post a Comment