*बजरंग लाल गुर्जर बने अखिल भारत हिन्दू महासभा झालावाड़ के जिलाध्यक्ष*

झालावाड़। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीयाध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी, प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा काजड़ा एवं कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला की सहमति से बजरंग लाल गुर्जर को अखिल भारत हिन्दू महासभा का झालावाड़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान गुर्जर महासभा के जिला प्रवक्ता पूरी लाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति कोटा ग्रामीण जिलाध्यक्ष जितेंद्र चोपड़ा (जगदीश) की अनुशंसा पर की गई। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि बजरंग लाल गुर्जर को सनातन धर्म के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण तथा हिन्दुत्व के लिए किए गए सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है इससे पुर्व भी कई धार्मिक संगठनों में कार्य कर चुके हैं तथा राजस्थान गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष के पद का निर्वहन कर चुके हैं साथ ही वर्तमान में प्रदेश संगठन मंत्री के कार्य की जिम्मेदारी भी है। नियुक्ति के बाद बजरंग लाल गुर्जर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस नियुक्ति से झालावाड़ हिन्दू समाज में हर्ष का माहौल है तथा लोगों द्वारा बधाइयां व शुभकामनाएं दी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

झालावाड़ जिले विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण निरस्त किए

Avil दवा के दुरुपयोग व अवैध बिक्री पर कार्रवाई, मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त