जिला चिकित्सालय में योग दिवस पर योगाभ्यास

>
झालावाड़, 21 जून। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय झालरापाटन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों सहित कुल 105 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र का संचालन एवं प्रशिक्षण योग शिक्षक श्री मुकेश रावल द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाते हुए योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. सुधानंद सहित चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. सुधानंद ने सभी को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का आधार है तथा तनावमुक्त एवं निरोग जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है।

Comments

Popular posts from this blog

वीवो लवर्स क्लब के द्वारा वीवो के नए ब्लॉकबस्टर मोबाइल V70 के लांच होने के बाद सफलता को सेलिब्रेट किया गया

झालावाड़ जिले विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण निरस्त किए

Avil दवा के दुरुपयोग व अवैध बिक्री पर कार्रवाई, मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त