जिला केमिस्ट एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक और दीपावली मिलन समारोह
झालावाड़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन कार्यकारिणी की एक बैठक गुरुकृपा रेस्टोरेंट झालावाड़ में सम्पन्न हुई । कार्यकारिणी की बैठक में दीपावली मिलन समारोह भी रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि सहायक औषधि नियंत्रक महोदय उमेश मुखीजा और विशिष्ट अतिथि औषधि नियंत्रण अधिकारी सुरेन्द्र पारेता रहे। बैठक की अध्यक्षता केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष यशवंत सिंहल ने की । बैठक को सम्बंधित करते हुए सहायक औषधि नियंत्रक उमेश मुखीजा ने उपस्थित केमिस्ट को दवाइयां उचित बिल और अधिकृत दवा विक्रेता से ही क्रय विक्रय करने को कहा और निर्देश दिया कि सरकार बढ़ते नशे के दुरुपयोग को रोकथाम के लिए प्रयासरत है और कठोर कार्यवाही कर रही है अतः आप लोग एनडीपीएस, नशे के काम आने वाली दवाइयां,की क्रय विक्रय पर विशेष ध्यान रखे ,शिड्यूल एच 1की बिक्री पर ध्यान देवे और बिना चिकित्सक की पर्ची ये दवाएं किसी को नहीं देवे ।पिछले दिनों में प्रेगबलिन और लिंकोमायसिन का भी नशे के रूप में उपयोग बढ़ रहा है एवं जानकारी दी कि प्रेगबलिन को अब शेड्यूल H 1 में शामिल कर दिया गया है इसलिए इनकी बिक्री पर भी ध्यान देवे । कुछ केमिस्ट के एविल इंजेक्शन और एविल टेबलेट की बिक्री पर मुखीजा जी ने कहा कि इनकी बिक्री पर रोक नहीं है लेकिन नियंत्रण आवश्यक है क्योंकि इनका भी नशे के रूप में दुरुपयोग बढ़ गया है और ये एक जीवन रक्षक दवा है जिसको ज़रूरतमंद के लिए उसको देना भी आवश्यक है एविल वायल भी इसी तरह दुरुपयोग किए जा रहे है ।आप लोग अच्छी तरह से जानते है कि ये इंजेक्शन किसको देने है या नहीं और इनका क्रय विक्रय का बिल भी रखे ।इससे पूर्व सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया और दीपावली की सभी को शुभकामनाएं दी गई । बैठक में जिला केमिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक पर भी विचार विमर्श किया गया । बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया गया और अपने विचार प्रकट किए ।बैठक का संचालन विनय जैन ने किया । बैठक में अकलेरा खानपुर, बकानी, डग, चौमहला मनोहरथाना, पिड़ावा,भवानीमंडी सुनेल झालावाड़ झालरापाटन के केमिस्ट ने भाग लिया। बैठक में विजय अग्रवाल ,चंद्र प्रकाश सोनी,प्रदीप नागर,
मंगलेश जैन, भूपेंद्र अग्रवाल ,सत्येंद्र सिकरवार,धर्मेंद्र गुप्ता,गोविंद गुप्ता,अरशद हुसैन खान ,हरीश अग्रवाल राजीव जैन युनुस खान सुनील व्यास ,आसिफ अंसारी, नंद सिंह राठौड़,रोहित गर्ग ,राजिक खान ,गोपाल जी अग्रवाल ,हरीश यादव ,संजय जैन आदि ने भाग लिया ।
अंत में जिलाध्यक्ष यशवंत सिंहल ने सभी आगंतुकों को पधारने पर धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए सभी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी



Comments
Post a Comment