Posts

औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ केले की वैवाहिक वर्षगांठ पर मूक बधिर बच्चो ने केक काटा

Image
झालावाड औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ संदीप केले यू तो अपनी कार्यशैली व्यक्तित्व और कविता के माध्यमसे हाड़ौती संभाग में प्रसिद्ध है साथ ही अपने विभाग के कार्य भी जिम्मेदारी से करते है जिसके लिये उन्हें सम्मान भी मिलता है और केमिस्ट बंधु भी उनके चहेते है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण उन्होंने आज फिर पेश किया आज इनकी वैवाहिक वर्षगांठ है जिसे वो सपरिवार साथियो के साथ कोटा में मना रहे है लेकिन उन्होंने इस अवसर पर झालरापाटन के सरस्वती मूक बधिर स्कूल के बच्चों को नही भुला जहाँ वो अक्सर बच्चो को उपहार देने आते रहते है डॉ साहब ने कोटा से ही इन बच्चों को अपनी विवाह की वर्षगांठ पर भोजन करवाया ,तो बच्चों ने भी अपनी तरफ से डॉ साहब के नाम का केक काटकर उन्हें याद किया और विवाह की वर्षगांठ की बधाइयां और शुभकामनाएं दी ।ज़िला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों अध्यक्ष रूपेश तोदी, उपाध्यक्ष यशवन्त सिंहल सचिव अरुण शौरी, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य अरशाद खान,विनय जैन ,झालरापाटन केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद गुप्ता रवि राठौर चौथमल राठौर दिनेश राठौर सहित एक दर्जन से ज्यादा केमिस्ट भी उपस्थित रहे ।

पूर्व मुख्यमंत्री का झालावाड का हवाई दौरा ,किसानों की खराब फसलो का किया अवलोकन

Image
पूर्व मुख्यमंत्री और झालरापाटन की क्षेत्रीय विधायक श्रीमती वसुंधरा राजे ने आज झालावाड ज़िले के बरसात से खराब हुई खरीफ की फ़सलो का हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई सर्वे किया उनके साथ झालावाड बारां संसद दुष्यंत सिंह भी रहे हवाई सर्वे के बाद श्रीमती राजे ने जिला कलेक्टर और जिला अधिकारियों के साथ बैठक ली और फसलो के मुआवजे पर निर्देश दिए । श्रीमती राजे ने डाकबंगले में पत्रकारों से वार्ता में राज्य सरकार को इस मुद्दे पर असंवेदनशील बताते हुए राज्य सरकार जे तुरन्त किसानों को उचित मुआवजा दिलाये जाने को कहा ,श्रीमती राजे ने कहा कि जयपुर से टोंक बूंदी कोटा बारा झालवाड़ सहित विभिन्न जिलों में इस बेमौसम की बरसात से किसानों की फसलो का बुरा हाल है लेकिन राज्य सरकार को कोई असर हो नजी है,राज्य सरकार को किसानों को शीघ्र ही मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए अभी तो बहुत सारे किसानों का पिछली बार के नुकसान का मुआवजा भी नही मिला। श्रीमती राजे ने डाकबंगले में किसानों नागरिको और भाजपा नेताओं से मुलाकात भी की और चर्चा की देर शाम वे वापस जयपुर लॉट गई।

नेक्सा शो रूम का भव्य शुभारम्भ

Image
भाटिया एंड कंपनी झालावाड़ के नेक्सा शोरूम का शुभारंभ एवं नयी ग्रैंड विटारा की लॉन्चिंग सोमवार को मारुति के मिस्टर नोबूताका सुजुकी सन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) एवं मिस्टर शशांक श्रीवास्तव सन सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) के कर कमलों द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर मारुति सुजुकी से पधारे हुए कई अधिकारीगण एवं भाटिया एंड कंपनी के सीईओ श्री राम जे भाटिया, श्री प्रेम जे भाटिया एवं डायरेक्टर श्री यश भाटिया, श्री हरिओम भाटिया, श्री नेक भाटिया एवं श्री रमन भाटिया तथा झालावाड़ जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी, एवं गणमान्य ज़न भी उपस्थित रहे। इस नए नेक्सा शोरूम का शुभारंभ झालावाड़ जिले के आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए हैं किया गया है ताकि उन्हें लाभ मिल सके भाटिया एंड कंपनी के सीईओ श्री राम जे भाटिया ने बताया कि इस मारुति सुजुकी नेक्सा शोरूम पर आपको शीघ्र ही इसी वर्ष में मारुति सुजुकी नेक्सा गाड़ियों की सर्विस हेतु जल्द ही अलग से सर्विस वर्कशॉप भी उपलब्ध होगा।

झालरापाटन में फार्मासिट्स ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मूकबधिर बच्चोके साथ मनाया

Image
: आज दिनांक 25 सितंबर 2022 को झालरापाटन के फार्मासिस्टों द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया जिसमे सभी केमिस्टों ने मूक बधीर स्कूल में मूक बाधिर बच्चों को अल्पाहार वितरित किया । इसी अवसर पर कार्यक्रम में नगर के केमिस्ट कृष्ण कुमार गुप्ता और उनकी फार्मासिस्ट पत्नी श्रीमती पदमनी गुप्ता और उनके पुत्र प्रखर गुप्ता जिसका आज जन्मदिन है ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुक बधिर स्कूल में बच्चों के साथ मनाया और साथ ही विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित में हिस्सा लिया इस कार्यक्रम में वरिष्ठ फार्मासिस्ट श्री यूसुफ अली जी के साथ अरुण शौरी , गोविंद गुप्ता,कृष्णकांत गुप्ता, शब्बीर भाई, गोविंद उपमन्यु, लाला , अरशद खान ,होज़ेफ़ा भाई ने भी भाग लिया । इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ केमिस्ट यूसुफ भाई नेताजी ने वर्तमान समय मे फार्मासिस्ट के महत्व को बताया और अपने अनुभव साझा किए । नगर केमिस्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सक और मरीज के बीच मे सेतु का कार्य करता है और दवा के सही उपयोग को बताता है । फार्मासिस्ट गोविंद उपमयू ने कहा कि आज के समय मे फार्मासिस्ट का महत्व बढ़ ग...

झालावाड़ में बाढ़ राहत में एनडीआरएफ का सराहनीय कार्य

Image
झालावाड़ जिले में परवन और छापी नदी के उफान के बाद छापीहेड़ा गांव टापू बन गया प्रशासन के अनुमोदन पर एनडीआरफ को बुलाया गया। 06 बटालियन एन डी आर एफ के कमांडेंट श्री वि वि ए नप्रसना और जिला कलेक्टर झालावाड़ के सयुक्त निर्देशन एवं श्री योगेश कुमार मीना NDRF राजस्थान प्रभारी के मार्गदर्शन मे टीम कमांडर प्रभू दयाल स्वामी, संचार विनोद और उनकी टीम के सदस्यों ने टापू पर फंसे लोगों को रेस्क्यू के लिए सहभागिता की और तत्काल प्रभाव से मंगलवार को एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाला और एनडीआरएफ देर रात लगकर काफी विषम स्थितियों में जहां दोनों नदी अपने उफान पर थी और नदी का बहाव भी ज्यादा था उस बीच एनडीआरएफ देवदूत वन 122 लोगों का टापू से रेस्क्यू कर उनकी जिंदगी बचाई

सांसद दुष्यंत सिंह ने कोटा जुनाखेड़ा ट्रेन को दिखाई हरि झंडी ,पहली बार गाव में ट्रेन आने पर हर्षित हुए ग्रामीण

Image
झालावाड़ बारा सांसद दुष्यंत सिंह और रेलवे कोटा मण्डल डीआरएम पंकज शर्मा ने आज सुबह 10 बजे कोटा से झालावाड सिटी पैसेंजर ट्रेन को आज झालरापाटन और उससे आगे जुनाखेड़ा तक बढ़ाये और चलाये जाने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसी ट्रेन में सवार होकर सभी अधिकारी राजनेता जुनाखेड़ा रवाना हुए जहां से सांसद दुष्यंत सिंह से पैसेंजर ट्रेन को कोटा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ,,संचालन कार्यक्रम नवनिर्मित झालरापाटन रेलवे स्टेशन से ही किया गया जिसे वीसी के वर्चुअल रूप से पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने भी संबोधित करते हुए इसे शीघ्र ही भोपाल तक चालू होने की उम्मीद जताई और बताया कि हम लोग 1989 से प्रतासरत थे और अब इसी साल यह रेल लाईन राज्य की सीमा तक।संचालित हो जाएगी और कुछ ही वर्षो में झालावाड़ का लोंक दक्षिण भारत तक हो जाएगा । कार्यक्रम को सांसद दुष्यंत सिंह ,सहित विभीन्न राजनेताओ ने संबोधित किया और इस अवसर पर रेल चालक और स्टाफ का स्वागत अभिनंदन भी किया गया ।गोर तलब है कि ये पूरी रेल लाइन विद्युतीकृत है और रामगज मंडी से जुनाखेड़ा तक 45 किमी लम्बी रेल लाइन पर आज से ट्रेन सेवा शुरु हुई जिसस...

दाउदी बोहरा समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा

Image
15 अगस्त की 75वि सालगिरह पर शिया दाऊदी बोहरा समाज ने अजादरी का अमृत मोहत्सव मनाया।तिरंगा रैली का आगमन बुरहनिया स्कूल से होते हुए बड़े मंदिर होकर चहोपरिया बाजार से होते हुए बाजार कुइया पे समापन हुआ। ताहेर भाई,यूसुफ भाई,अब्बास भाई ने देश भक्ति के नारे लगाए।जमाली स्काउट ने बैंड बजाकर रैली की शुरुआत की होजेफा भाई बारां वाला और अज़ीज़ भाई शाकिर के नेतृत्व में बैंड बजाया।समाज के जनाब शेख ताहेर भाई साहेब,स्कूल के हेड साब शेख मंसूर भाई,सचिव शब्बीर भाई बंदूकवाला,उपसचिव जुजर भाई सारोला वाला,पूर्व पार्षद जु़जर भाई डिस्कवाला,मुस्तफा आगर वाला, मोहम्मद गुलजार, होज़ेफा गुलजार,मुस्तफा रतलामवाला और अन्य समाज के लोग रैली में शामिल हुए।