Posts

गुर्जर समाज की द्वितीय विशाल वाहन रैली हुई सम्पन्न-

Image
झालावाड़ जिले के सुनेल क्षेत्र में केसरपुरा स्थित देवनारायण मंदिर से रविवार को गुर्जर समाज की विशाल वाहन रैली रवाना हुई जो देर रात भीलवाड़ा जिले के मालासेरी डूंगरी स्थित विश्व प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर पहुंची तथा रात भर देवनारायण भगवान का धार्मिक प्रोग्राम आयोजित हुआ जिसका कल सुबह सोमवार को समापन हुआ।      ‌‌        जिला प्रवक्ता पूरी लाल गुर्जर ने जानकारी देकर बताया कि रैली को समाज के वरिष्ठ जनो द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का नेतृत्व समाजसेवी लक्ष्मण गुर्जर नेकाड़ी तथा पण्डा दयाराम द्वारा किया गया। कार्यकर्ता मुकेश गुर्जर सरखण्डिया, किशोर गुर्जर, ईश्वर गुर्जर, मनोहर गुर्जर सुनेल द्वारा व्यवस्थाएं देखी गई। रवाना होने के पश्चात रास्ते में देवभक्त अपने अपने चार पहिया व दो पहिया वाहनों से जुड़ते गए।  रैली का मार्ग में जगह जगह स्वागत हुआ इसी क्रम में कोटा में दयाराम गुर्जर सवाई भोज दुध डेयरी वालों की तरफ से भव्य स्वागत किया गया।                   रैली के रूप में सैंकड़ों वाहनों से हजारों देवभक्तो के मालासेरी डूंगरी देवनारायण मंदिर पहूंचने पर मुख्य महन्त श्री हेमराज पोसवाल...

राजकुमार जी जोशी को सम्मान

Image
श्री राज कुमार जोशी कनिष्ठ लिपिक को अपने राजकीय सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए कृषि विश्वविद्यालय कोटा द्वारा सम्मानित किया गया ,श्रीजोशी जी ज़िले के झालरापाटन स्थित वानिकी और उद्यानीकी महाविद्यालय में 2004 से कार्यरत है और कॉलेज की डीन के पीए के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहे है और कॉलेज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस क्षेत्र में कृषि और उद्यानीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र के युवाओं को उद्यानीकी के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी कर रहे है श्रीमान जोशी जी वृक्षरोपण के क्षेत्र में भी सक्रिय रहते है और विशेष तौर से विल्व पत्र के पौधे लगाने में इनका कार्य सराहनीय है ,युवाओं को इस क्षेत्र में सक्रिय करने में अपनी भूमिका भी बखूबी निभाते है ।

इंटेक राष्ट्रीय धरोहर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता देवांगी एवं चार्वी की टीम प्रथम घोषित

Image
झालावाड़ .इंटेक झालावाड़ चैप्टर की ओर से स्थानीय इमैन्युअल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में राष्ट्रीय धरोहर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया .प्रतियोगिता में 6 विद्यालयों के कक्षा सातवीं से दसवीं तक के साठ विद्यार्थियों ने भाग लिया. इंटेक संयोजक राज्यपाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रूपनगर पब्लिक स्कूल की देवांगी गोयल एवं चार्वी जैन की टीम ने प्रथम स्थान तथा अनसूया सिंघानिया अकैडमी की संजिल एवं हर्षित कुमार की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया .इस अवसर पर इंटेक झालावाड़ चैप्टर के संरक्षक डॉक्टर मधुसूदन आचार्य ने विरासत प्रश्नोत्तरी की महत्ता पर प्रकाश डाला .संचालन डॉक्टर राजविनी तथा सैमुअल सेम ने किया .इस अवसर पर इंटेक के सहसंयोजक भारत भूषण जैन ,दिलीप श्रीवास्तव, रामगोपाल वर्मा, सद्गुरु सेवा संस्थान के मनोज शर्मा तथा इमैनुएल स्कूल के जॉनसन सेम, शाला के शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी .विजेताओं को डॉ मधुसूदन आचार्य ने प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान किए. सहसंयोजक भारत भूषण ज...

मेरी स्मारक खोज प्रतियोगिता में रूपनगर के स्कूली बच्चों ने चार ट्रॉफी जीती

Image
इंटेक के हेरिटेज एजुकेशनल और कम्युनिकेशन प्रभाग नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मेरी स्मारक खोज प्रतियोगिता अयोजित की गई जिसमे देश भर से 100 से ज्यादा शहरों के 11हज़ार प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे से 15 राष्ट्रीय और 103 क्षेत्रीय विजेता घोषित किये गए । इनमें से झालावाड के रूपनगर पब्लिक स्कूल की एक छात्रा दर्शना टेलर को क्षेत्रीय विजेता घोषित किया गया दर्शना टेलर ने ज़िले झालरा पाटन के प्रसिद्ध सूर्यमन्दिर का पोस्टर बनाया जिसे काफी सराहा गया और पुरुस्कृत हेतु चयन किया गया । इसी प्रतियोगिता में इसी स्कूल के देवांगी गोयल सुरभि शर्मा और आबिदा जेनम भी क्रमश प्रथम दिव्तीय तृतीय रही जिन्हें पारितोषिक और विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई इस अवसर पर इंटेक संयोजक राजपाल शर्मा ने इंटेक की गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि 24 अगस्त को इंटेक हेरिटेज क्विज का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य बच्चो में हेरिटेज के प्रति जागरूकता बढाना है जिसमे कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते है कार्यक्रम को संबोधित करते उद्यानीकी वानिकी महाविद्यालय के पूर्व डीन डॉ मधुसूदन आचार्य ने कहा कि बच्चों को हेर...

झालरापाटन तहसील के ग्राम सालरिया में गुर्जर समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न-

Image
दिनांक 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को झालरापाटन तहसील की ग्राम पंचायत सालरिया में गुर्जर समाज का सातवां तथा प्रथम निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस विवाह सम्मेलन का आयोजन ग्राम पंचायत सालरिया के सरपंच केवल चंद गुर्जर द्वारा किया गया। सम्मेलन समिति अध्यक्ष राम नारायण गुर्जर पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सम्मेलन की व्यवस्थाएं की गई।          कार्यक्रम संचालक जिला प्रवक्ता पूरीलाल गुर्जर सम्मेलन उपाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन हेतु खेतों को समतल करके विशाल पांडाल एवं अतिथियों के लिए मंच सजाया गया था। सम्मेलन स्थल पर पहुंचने के लिए हर तरफ से वैकल्पिक मार्ग बनाए जाकर उचित डायरेक्शन चिन्ह लगाये गए थे। भोजन समिति द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से मेहमानों को भोजन कराया गया जो देर रात तक भोजनशाला चलती रही। किसी भी वर वधु पक्ष को असुविधा नहीं हुई। प्रत्येक वर वधु के ठहरने की जगह पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया गया था। सम्मेलन पांडाल के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की गई थी तथा पांडाल में रोशनी डेकोरेशन की व्यवस्था थी।                 विवाह सम्...

बोहरा समाज ने ईद मनाई

Image
झालावाड ज़िले के झालरा पाटन ,सुनेल,अकलेरा,चोमेला और खांनपुर में रहने वाले दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय आज ईद मना रहा है ,पवित्र रमज़ान महीने की समाप्ति के बाद आज सुबह सभी को बुरहानी मस्ज़िद में आमिल साहब ने सभी बोहरा समुदाय के लोगो को ईद की नमाज़ अदा करवाई और सभी को ईद की बधाई दी ,इसके बाद सभी बोहरा समुदाय के बुजुर्गों पुरुषों महिलाओं और बच्चों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी और मिठाईया वितरित की साथ ही सभी ने अपने घरों प्रतिष्ठानों पर आकर्षक सजावट की और नए परिधान पहने और बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया ।

परिवार सेवा संस्थान की केमिस्र्ट कार्यशाला सम्पन्न

Image
परिवार सेवा संस्थान द्वारा झलावाड में केमिस्ट्स की कार्यशाला सम्पन्न ,,,,, झालावाड के एक निजी होटल में परिवार सेवा संस्थान की एक केमिस्र्ट फार्मासिस्ट कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें केमिस्र्ट और फार्मासिस्ट को परिवार कल्याण नियोजन सम्बंधित जानकारिया दी गई ।सेवा संस्थान कोटा के ट्रेनिंग एक्जीक्यूटिव मिहिर गुप्ता ने बताया कि परिवार सेवा संस्थान द्वारा फार्मासिस्ट और केमिस्र्ट को आम नागरिकों को जागरूक करने और गर्भनिरोधक गोलियों इंजेक्शान ओरलपिल सेनेटरी नेपकिन के बारे विभिन्न भ्रांतियों और सेवा संस्थान के उत्पादों की जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन रखा गया जिसमें ज़िला और सिटी केमिस्र्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियो सहित 2 दर्जन से ज्यादा केमिस्र्ट को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र और उत्पाद सम्बंधित पोस्टर दिए गया साथ ही केमिस्ट्स से प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई । कार्यशाला में सेवा संस्थान के सहायक मैनेजर ललित शर्मा एरिया सेल्स मैनेजर अनिल जी सेल्स मैनेजर नरेंद्र विजय ,स्टॉकिस्ट अनूप शौरी ने भी भाग लिया ।