Posts

पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई

Image
श्री मोरारजी रणछोड़ जी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री थे ।आप ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें भारत रत्न तथा पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान निशान ए पाकिस्तान प्रदान किया गया ।वह भारत के ऐसे प्रथम प्रधानमंत्री भी थे जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बजाय अन्य दल से थे। 29 फरवरी 18 96 में वलसाड के भदेली ग्राम में जो उस समय मुंबई प्रेसिडेंसी के अंतर्गत आता था ब्राह्मण कुल में उनका जन्म हुआ़ तथा 16 अप्रैल 1995 में मुंबई में उनका स्वर्गवास हुआ ।वह 1977 से 1979 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। 24 मार्च 1977 को उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री की शपथ ली थी उस समय उनकी आयु 81 वर्ष की थी। मुंबई में कालेज शिक्षा के दौरान ही उन्होंने महात्मा गांधी ,बाल गंगाधर तिलक एवं अन्य बड़े कांग्रेसी नेताओं को सुना था और प्रभावित होकर वह स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े थे। उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के कारण जेल भी जाना पड़ा था। स्वतंत्रता से पूर्व मुंबई राज्य के मंत्रिमंडल में रहे तथा 1952 में मुंबई के मुख्यमंत्री बने ।उस समय तक गुजरात तथा महाराष्ट्र, मुंबई प्रोविंस के नाम से जाने जाते थे। मुरारजी देसाई हम...

फिर एक बार सरदार जी बने मददगार बचाई 2.5 वर्षीय बालिका की जान

Image
फिर एक बार सरदार बने मददगार बचाई 2.5 वर्षीय बालिका की जान । शहर झालरापाटन के पुराना पावर हाउस शनि नवग्रह मंदिर के पास कंजोलिया परिवार की 2.5 वर्ष की बालिका जो घर के पीछे खेलती खेलती गोमती सागर से निकल रही दलदल भरी नहर में गिर गई काफी देर बाद पता लगने पर झालरापाटन पुराना पॉवर हाउस स्थित बर्तन का कार्य करने वाले सरदार बलविंदर सिंह बंटी एवं सरदार तारा सिंह तारी अपनी जान की परवाह ना करते हुए नहर में कूद गए व बच्ची को बचा लाये। जिसमे सरदार तारा सिंह को गंबीर चोटें आई व पेर पूर्णतः फ़ैक्चर हो गया जिनका कल संजीवनी हॉस्पिटल में ऑपरेशन होना है एवं बलविंदर सिंह को मामूली चोट पर पर आई। एवं बालिका हॉस्पिटल में भर्ती है।

नगरपालिकाध्यक्ष और मनीष चाँदवाढ का नगर की जनता के प्रतिनिधियों ने अभिनन्दन किया

Image
श्री राम लाल मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत झालरापाटन नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व नगर में राम मय व धर्म मय वातावरण बनाने में अपना महत्वपूर्ण एवं क्रियाशील योगदान देने के लिए नगर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, संगठनों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा चांदवाड़ समाजसेवी मनीष चांदवाड़ का समारोह पूर्वक सम्मान पुरानी तहसील प्रांगण में किया गया| *इन्होंने किया सम्मान* व्यापार सेवा समिति अध्यक्ष यशोवर्धन बाकलीवाल उपाध्यक्ष अनिल राठौर सचिव जयंत पोरवाल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता सेठी, राखी शर्मा कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश झाड़िया ,संजय जैन आवर वाला गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष बृजेश गौतम, समाजसेवी गोविंद शर्मा, वृद्ध आश्रम समिति के मनीष सोनी, जगदीश पोरवाल, रिद्धि सिद्धि गणेश मित्र मंडल के अशोक पाटनी राजू गुप्ता, कैलाश टेलर, संजय पाटनी ,ललित यादव, अरविंद पाटनी ,खंडेलवाल समाज के सचिव धर्मेंद्र सेठी, समाजसेवी बालकृष्ण सेठिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री राधेश्याम चौरसिया, वाल्मीकि समाज के रामस्वरूप जमादार, बाबूलाल जमादार, समाजसेवी रजन...

इंटेक अखिल भारतीय पोस्टर एवं लेख प्रतियोगिता। "मेरी स्मारक खोज (माय मोन्यूमेंट सर्च)"

Image
भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) नई दिल्ली मुख्यालय के विरासत शिक्षा एवं संचार सेवा (हेक्स)प्रभाग के सोजन्य से स्थानीय अध्याय द्वारा इमानुअल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में "माय मोन्यूमेंट सर्च" ( मेरी स्मारक खोज ) नाम से अखिल भारतीय पोस्टर एवं लेख प्रतियोगिता आयोजित की गई|  प्रतियोगिता में झालावाड़ ,झालरापाटन के सात विद्यालयो के कक्षा 7 से 9 तक के 68 छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने जिले के ऐतिहासिक महत्व के स्मारको के चित्र बनाए तथा उन पर निबंध भी लिखे। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इंटेक झालावाड़ अध्याय के संयोजक राज्यपाल शर्मा ने इंटेक की कार्य प्रणाली तथा प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर 100 क्षेत्रीय विजेता तथा 10 राष्ट्रीय विजेता घोषित किए जाएंगे। राष्ट्रीय विजेताओं को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा। सभी सहभागियों को मुख्यालय द्वारा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। राजस्थान राज्य अधीनस्थ कर्मचारी आयोग की सदस्या डॉक्टर सज्जन पोसवाल ने विद्यार्थियों को जिले की समृद्ध विरासत को समझने पर जोर दिया तथा कहा कि हम हमारी विरासत...

केमिस्ट्स बिल से दवा खरीदे और बेचे ,,उमेश मुखीजा

Image
झालावाड ज़िला केमिस्ट एसोसिएशन की एक वार्षिक आमसभा की बैठक रविवार 7 जनवरी 2024 को झालावाड के अग्रवाल सेवा सदन पुलिस लाइन के पास सम्पन्न हुई जिसमे केमिस्ट्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा और ड्रग विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर नवीनतम जानकारी दी गई । वार्षिक बैठक में किसी केमिस्ट को इंस्पेक्शन बुक शिड्यूल एच1 रजिस्टर और ड्रग लाइसेंस रिनिवल और फार्मासिस्ट रिनिवल सम्बंधित कार्य भी सम्पन्न करवाये गए । वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक औषधि नियंत्रक महोदय उमेश मुखीजा ने नवीन ड्रग एक्ट और विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में जानकारी देते हुई इसमें प्रधानमंत्री मोदी जी कि महत्वाकांक्षी योजना जन औषधि केंद्र के बारे में जानकारी दी और बताया की इस योजना में महिलाओं एससीएसटी वर्ग के लोगो को 2लाख की प्रोत्साहन राशि भी केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी ,मुखीजा जी ने कहा कि केमिस्ट्स को दवाएं बिल से ही खरीद और बिक्री करनी चाहिए और बेच न का विशेष ध्यान रखे और शिड्यूल एच 1 की बिक्री पर अधिक ध्यान रखे बिना प्रेस्क्रिप्शन कोई दवाई बिक्री नही करे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथी माननीय न्यायाधीश...

झालरापाटन के बालक ने थाईलेण्ड में तीन गोल्ड मैडल जीत नगर का नाम रोशन किया

Image
झालरापाटन केमिस्र्ट एसोसिएशन ने थाईलैंड में वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मैडल जितके आने वाले बालक को सम्मानित किया ।। झालरापाटन निवासी 12 वर्षीय मोहित पंवार पुत्र श्री चंद्रमोहन पंवार ने थाईलैंड में आयोजित वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हमारे भारत देश के लिए तीन गोल्ड मेडल लाया है जिसका सम्मान करना हमारी एसोसिएशन का दायित्व बनता है जिसके अनुसार विजेता बालक के घर पर सभी केमिस्ट साथी माल्यार्पण कर सम्मान किया और बालक को मिठाई खिलाकर खुशी जताई ,इस अवसर पर झालावाड ज़िला केमिस्र्ट एसोसिएशन सचिव अरुण शौरी,झालरापाटन सिटी केमिस्र्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, अरशद खान ,पंकज श्रृंगी सहित कई केमिस्ट ने बालक को शाबाशी दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की ।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान डॉ केले का नवीन प्रयोग

Image
झालावाड में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आज ज़िले के कनवाड़ा गाँव मे आयोजित शिबिर के तहत औषधि नियंत्रण अधिकारी डा संदीप केले ने केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनां जन औषधि केंद्र के प्रचार प्रसार का नया तरीका प्रयोग करते हुए कविता की शैली में इस योजना का लाभः बताया और स्कूली बच्चों ग्रामीण लोगो को समझाया जो लोगो काफी पसंद आया और लोगो ने काफी रुचि भी ली ।